Good Daily News...


शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

जिलाधिकारी ने किया मॉर्डन वेटरनरी पॉली क्लीनिक का औचक निरीक्षण

 


    देवरिया 28 फरवरी।  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने राजकीय पशु चिकित्सालय, देवरिया के परिसर में निर्माणाधीन मॉडर्न वेटरनरी पॉली क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पार्ट-ए का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि पार्ट-बी का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्ट-बी के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

         निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि इस परियोजना के लिए 865.66 लाख रुपए की स्वीकृत धनराशि में से 679.70 लाख रुपए प्राप्त हो चुके हैं, जिसे कार्यदायी संस्था द्वारा व्यय किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को शेष धनराशि की मांग शीघ्र करने के निर्देश दिए।

         मॉडर्न वेटरनरी पॉली क्लीनिक में मुख्य पशु चिकित्सा अधीक्षक के साथ रेडियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, गायनेकोलॉजिस्ट/सर्जन, पशु औषधिक, एक्स-रे तकनीशियन, लैब असिस्टेंट, शल्य चिकित्सक सहायक, पैथोलॉजी तकनीशियन, डार्क रूम सहायक, स्टोर कीपर और सफाई कर्मी के पद सृजित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इन पदों की शीघ्र मांग करने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए।

      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि क्लीनिक परिसर में मिट्टी भराई कार्य अभी शेष है। इसके लिए आवश्यक धनराशि की मांग करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यदायी संस्था को अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

          मॉडर्न वेटरनरी पॉली क्लीनिक के पार्ट-ए का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे शीघ्र हैंडओवर किया जाना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हैंडओवर से पहले सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहायक अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड-देवरिया और सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम, देवरिया की एक समिति गठित कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पार्ट-ए का हैंडओवर लिया जाएगा।

        निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय में इलाजरत पालतू कुत्तों और बकरियों का भी निरीक्षण किया और उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए।

       इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (देवरिया सदर) और सहायक अभियंता (यू.पी.आर.एन.एस.) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789