देश में तीरंदाजी का भविष्य उज्जवल- अर्जुन मुंडा
प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार बेहतर कार्य कर रही है- अवनीश अवस्थी।
देवरिया। रुद्रपुर तहसील के कन्हौली ग्राम में स्थित
फर्स्ट वर्ल्ड आर्चरी स्कूल श्रीनेत ग्लोबल स्कूल, इंडियन ऑयल लवकुश आउटडोर आर्चरी सेंटर, ओएनजीसी और एसटीसीआई फाइनेंस लिमिटेड हाई परफॉर्मेंस इंडोर आर्चरी सेंटर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड व भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने तीर चला कर और इंडोर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत में तीरंदाजी का भविष्य उज्जवल है, यहां तीर धनुष से ही पूर्व में लड़ाईया लड़ी गई हैं। भारत में तीरंदाजी में अच्छा कार्य हो रहा है। भविष्य में 2036 के ओलंपिक में तीरंदाजी में पदक की प्रबल संभावना है। हम उद्घाटन के अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डि व अर्जुन अवार्डि संजीव सिंह को बधाई एवं शुभकामना देते हैं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया है। भारत सरकार उनके लिए पद्मश्री के लिए भी विचार कर रही हैं।
समारोह को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण अंचल में तीरंदाजी स्कूल खोलना बहुत ही प्रशंसनीय है। हम लोगों की शुभकामनाएं संजीव जी के साथ हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष
अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी का ग्रामीण स्तर पर कार्य शुरू हो रहा है। प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहां की देवरिया जनपद में काफी पोटेंशियल है। वापस आकर के अपने घर में नए स्तर से अच्छी शुरुआत कर रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं। तीरंदाजी स्कूल की रूपरेखा के विषय में ओलंपियन संजीव सिंह अर्जुन पुरस्कार विजेता व द्रोणाचार्य अवार्डि व प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने समारोह में विस्तार से जानकारी दिया कि आने वाले 2036 के ओलंपिक में पदक देवरिया के आर्चरी स्कूल के कन्हौली ग्राम में होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने आभार के अपन अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्डि संजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में इंदौर आउट आर्चरी सेंटर के उद्घाटन के बाद बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड अर्जुन मुंडा उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी ने बास्केटबॉल को को गोल पोस्ट में डालकर किया।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामई उपस्थिति। आयोजक संजीव कुमार सिंह ने शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
देवरिया।
कमलेश पासवान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार, शशांक मणि त्रिपाठी सांसद देवरिया, जयप्रकाश निषाद पूर्व मंत्री/ विधायक, रतन पाल सिंह विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर, एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,उषा पासवान प्रमुख, छट्ठे लाल निगम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सुमित जायसवाल,इंडियन ऑयल के अधिकारी, एसटीसीआई के अधिकारी, ओएनजीसी के अधिकारी सहित क्षेत्रीय जनता विद्यालय के अभिभावक, छात्र, कोच आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अवसर पर खड़ग बहादुर सिंह, जसवंत सिंह,हरिप्रसाद सिंह,अनिल सिंह, जयकृत सिंह , राम सुधारे पासवान, दिनेश पांडे, शिरोमणि त्रिपाठी,ग्रीस राज त्रिपाठी,आलेख त्रिपाठी,हरिनाथ त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें