Good Daily News...


शनिवार, 23 नवंबर 2024

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 23 नवम्बर 2024*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 20:00 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 19:28 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* बालव - 07:00 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* एन्द्र - 11:40 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:50

*🌄सूर्यास्त-* 17:24

*🌙चन्द्रोदय-* 24:37

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28

*🤖राहुकाल-* 09:29 से 10:48

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी अष्टमी 20:00 तक पश्चात् नवमी शुरू , कालाष्टमी , श्री कालभैरवाष्टमी व्रत , सांयकाल अष्टमी में श्री भैरव जी का दर्शन - पूजन , प्रथमाष्टमी (उड़ीसा) , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:28 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री महाकाल भैरव जयन्ती (मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी) , श्री नवकृष्ण चौधरी जयन्ती , श्री सत्य सांई बाबा जयन्ती , श्री तरूण गोगोई स्मृति दिवस व भौतिक / जीव / वनस्पति /पुरातत्व विज्ञानी श्री जगदीश चंद्र वसु पुण्य दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी नवमी 22:22 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यस्मै देवाः प्रयच्छन्ति*

    *पुरुषाय     पराभवम्  ।*

*बुद्धिं  तस्यापकर्षन्ति*

    *सोऽवाचीनानि पश्यति।* 

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-८१

 *अर्थात्👉* 

        _देवता जिसे पराजय देना चाहते हैं , उसकी बुद्धि को पहले ही हर लेते हैं , इससे वह नीच कर्मों पर ही अधिक दृष्टि रखता है।_


*23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


960 – जर्मनी के नरेश ऑटन प्रथम ने बूहम देश के सैनिकों को पराजित किया और इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया।

1165 - पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।

1705 - निकोलस रोवे का प्ले "युलिसेस" का लंदन में प्रीमियर किया गया।

1723 - कैरोलिना का प्रांत न्यू बर्न के रूप में न्यूबेर्न (शहर बाद में उत्तरी कैरोलिना की राजधानी बना) में शामिल किया गया।

1744 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1808 - टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने एक स्पैनिश सेना को हराया।

1810 - अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी।

1848 - महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।

1863 - पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गई।


1873 – वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।

1876 - पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गए।

1890 - इटली में आम चुनाव हुये।

1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।

1897 – जेएल लव ने पेंसिल छीलने वाले शार्पनर का पेटेंट कराया।

1904 - अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।

1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।

1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।

1946 - वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।

1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।

1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गए।

1983 – देश में पहली बार नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

1984 - लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।

1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।

1997 - साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।

2001 - इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।

2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।

2002 - नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।

2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।

2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।

2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।

2009 - फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।

2011 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।

2019 - देवेन्द्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2020 - भारतीय नौसेना (आईएन) ने अंडमान सागर में 23 से 25 नवंबर 2020 तक 27वें भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स-20 की मेजबानी की।

2020 - निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार मुद्दों पर भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) परामर्श के छठे दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गयी।

2021 - भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का सैंतीसवां संस्करण (23 से 24 नवंबर 2021 तक) का अभ्यास आयोजन शुरू हुआ।

2021 - रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ‘भारत गौरव ट्रेनों’ की शुरुआत करने की घोषणा की।

2021 - सीरिया की सेना के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने उसके मध्य क्षेत्र में सेना की चौकियों पर हमला किया।

2022 - भारत ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

2022 - यरुशलम में दो बस स्टॉप पर हुए दो बम धमाकों में एक की मौत व 21 अन्य लोग घायल हुए।

2022 - 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से हिला तुर्की, 50 लोग घायल हुए।

2023 - मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर प्रधानमंत्री ने 525 रुपये का सिक्का और डाक टिकट जारी किया।

2023 - एसोचैम ने आरईसी को 'विविधता और समावेश में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता' पुरस्कार से सम्मानित किया।


*23 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1897 - नीरद चन्द्र चौधरी - भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।

1901 - नवकृष्ण चौधरी - ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे। 

1914 - कृश्न चन्दर - हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार।

1926 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु ।

1930 - गीता दत्त, प्रसिद्ध भारतीय पा‌र्श्वगायिका।

1962 - ओम बिरला - राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ और लोकसभा अध्यक्ष।

1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।


*23 नवंबर को हुए निधन👉*


1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।

1912 - सखाराम गणेश देउसकर -क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार।

1937 – देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन हुआ।

1971 - लांस नायक राम उग्र पांडे, एमवीसी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक युद्ध नायक थे (पुरस्कार महावीरचक्र सम्मानित)।

1976 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।

1977 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान्।

1990 - रोल्‍ड डाॅल - 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार।

2020 - असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (86) का निधन हुआ।

2020 - प्रख्यात रंगकर्मी, अभिनेता और पत्रकार विश्व मोहन बडोला (84) का निधन हुआ।

2021 - अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक बिल वर्डन (90) का निधन हुआ।

2022 - अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर और मैनेजर डेविड एडवर्ड जॉनसन (71) का निधन हुआ।

2023 - उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी (96) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई कोच पॉल सेट (76) का निधन हुआ।

2023 - ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी रूबेंस मिनेली (94) का निधन हुआ।


*23 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री महाकाल भैरव जयन्ती (मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी)।

🔅 श्री नवकृष्ण चौधरी जयन्ती।

🔅 श्री सत्य सांई बाबा जयन्ती।

🔅 श्री तरूण गोगोई स्मृति दिवस।

🔅 भौतिक / जीव / वनस्पति /पुरातत्व विज्ञानी श्री जगदीश चंद्र वसु पुण्य दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789