सीपीआईएम के नेता सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ी उन्हें फेफड़ों (लंग्स) में संक्रमण के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार (05 सितंबर) की रात सीताराम येचुरी को एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक सीताराम येचुरी के लंग्स में इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 77 वर्षीय नेता सीताराम येचुरी को निमोनिया जैसे संक्रमण के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल एम्स की ओर से उनकी हालत को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी।






.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें