Good Daily News...


शनिवार, 7 सितंबर 2024

इतिहास की 07 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


*कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ (आज चन्द्र दर्शन निषेध)*






     *आज दिनांक 👉*

     * 07 सितम्बर 2024*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 17:39 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 12:34 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* विष्टि - 17:39 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* ब्रह्म - 23:15 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 06:02

*🌄सूर्यास्त-* 18:35

*🌙चन्द्रोदय-* 09:30

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:53 से 12:43

*🤖राहुकाल-* 09:10 से 10:44

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्थी 17:39 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ ( आज चन्द्र दर्शन निषेध ) , सिद्धि विनायक व्रत (महाराष्ट्र) , सौभाग्य चतुर्थी (बंगाल) , अंगारक चतुर्थी , पार्थिव गणपती पूजन , 10 दिवसीय गणेशोत्सव प्रारम्भ , श्री गणेश जी स्थापना , विघ्नकारक भद्रा 17:38 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:34 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:34 से सूर्योदय तक , सम्वत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैन ) , लब्धिविधान व्रत पूर्ण (जैन)  , भगवान श्री गणेश जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी) , मेला श्री महासु ( शिलाई , सिरमौर) , श्री राजे उमाजी नाईक जयंती , श्री यशवंतबाबा पुण्यतिथि - मुसळखेडा (अमरावती) , वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता) , बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस , ब्राजील स्वतंत्रता दिवस / ब्राजील राष्ट्रीय दिवस , विश्व माफी दिवस (14 सितंबर आदि का भी वर्णन) , विश्‍व डूशेन जागरूकता दिवस , नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस ( International Day of Clean Air for blue skies) व International Vulture Awareness Day (first Saturday in September)._*

*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद सुदी पंचमी 20:00 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , ऋषि पंचमी  , गुरु पंचमी , भाई पंचमी , मध्याह्न में सप्तर्षि पूजा , आपस्तम्ब श्रावणी , हेमान्द्रिका नाग पंचमी , रक्षापंचमी (बं.) , सम्वत्सरी महापर्व (जैन )।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय*

    *लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।*

*नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय*

    *गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥*

*अर्थात् 👉*

        हे विघ्नेश्वर ! वर देने वाले, देवताओं को प्रिय, लम्बोदर, कलाओं से परिपूर्ण, जगत् का हित करने वाले, गज के समान मुख वाले और वेद तथा यज्ञ से विभूषित पार्वती पुत्र आपको नमस्कार है ; हे गणनाथ ! आपको नमस्कार है।


*7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1191 – तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।

1630 – अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।

1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1812- बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।

1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।

1822 – ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।

1860- लेडी एलगीन

नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

1901- पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।

1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी। 

1921 – अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।

1923 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।

1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1929- फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।

1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।

1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।

1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।

1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।

1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।

1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1979 – स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।

1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।

1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।

2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।

2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।

2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।

2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2008 - बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।

2008 - कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2008 - खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये। 

2009 - भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 

2009 - 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।

2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

2019 - चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा।

2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत औरंगाबाद औद्योगिक शहर का पहला चरण राष्‍ट्र को समर्पित किया।

2019 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।

2020 - विश्व स्तर पर 1st International Day of Clean Air for blue skies (नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस) मनाया गया। 

2020 - भारत - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन वाहन एचएसडीटीवी का ओडिशा के व्हीलर द्वीप स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रक्षेपण केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया।

2021 - चंडीगढ़ में भारत के सबसे ऊँचे वायु शोधक का उद्घाटन किया गया।

2021 - पर्यावरण पर पहली भारत-जापान उच्च स्तरीय नीति वार्ता का आयोजन किया गया।

2022 - कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई केंद्र प्रायोजित योजना- पीएम श्री स्कूल को मंजूरी दी।

2023 - सूर्य की ओर बढ़ रहे Aditya-L1 ने सेल्फी ली, धरती-चांद एक साथ दिखे। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - रोहन बोपन्ना ने  वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया , ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन व 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में भाग लिया।

2023 - हांगकांग, शेनझेन और दक्षिणी चीनी शहरों में 140 वर्षों में सबसे भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से सड़कें नदियों में तब्दील हुई।

2023 - जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी और अंतिम शेरपा बैठक हरियाणा के मेवात में सम्पन्न हुई।


*7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1533 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।

1826 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।

1887 - गोपीनाथ कविराज- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।

1889- शरत चन्द्र बोस- स्वतन्त्रता सेनानी।

1911 - टोडर ज़िकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।

1917 - बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।

1933 - इला रमेश भट्ट - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।

1934 - बी. आर. इशारा- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।

1941 - सुरेन्द्र वर्मा हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार।

1948 - ममूटी- मलयालम फ़िल्म अभिनेता।

1950 - अनिल चौधरी - प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।

1950 - भावना सुमाया एक प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म पत्रकार, आलोचक, लेखक और इतिहासकार।

1963 - नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।

1976 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।


*7 सितंबर को हुए निधन👉*


1997 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।

1998 - के. एम. चांडी - स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

2013 - रोमेश भंडारी - त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2019 - कथक डांसर-एक्टर वीरू कृष्णन का निधन।

2020 - भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक डॉ गोविंद स्वरूप (91) का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया। 

2020 - मुक्ति संग्राम सेनानी और बांग्लादेश के एक प्रमुख व्यक्ति जियाउद्दीन तारिक अली का ढाका में निधन हुआ।

2021 - अमेरिकी रेडियो व्‍यक्तित्‍व फिल स्काप (70)का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी अभिनेत्री मार्शा हंट (104) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी जैज संगीतकार चार्ल्स गेल (84) का निधन हुआ।

2023 - छह बार क्लासिक्स जीतने वाले जॉकी एडवर्ड (एडी) हाइड (86) का निधन हुआ।


*7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 भगवान श्री गणेश जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी)।

🔅 मेला श्री महासु ( शिलाई , सिरमौर)।

🔅 श्री राजे उमाजी नाईक जयंती।

🔅 श्री यशवंतबाबा पुण्यतिथि - मुसळखेडा (अमरावती)।

🔅 वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता)।

🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

🔅 बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस।

🔅 ब्राजील स्वतंत्रता दिवस / ब्राजील राष्ट्रीय दिवस।

🔅 विश्व माफी दिवस (14 सितंबर आदि का भी वर्णन)।

🔅 विश्‍व डूशेन जागरूकता दिवस।

🔅 नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस ( International Day of Clean Air for blue skies)।

🔅 International Vulture Awareness Day (first Saturday in September).


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *25 जून 2026 , बृहस्पतिवार*      *"निर्जला एकादशी"* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789