Good Daily News...


सोमवार, 1 जुलाई 2024

नेहरू,सरदार पटेल और गांधी की फोटो पोस्ट कर ये क्या बोल गए राजा भइया

 


प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधायक जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया की एक पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।किसी ना किसी वजह से हर रोज चर्चाओं में रहने वाले राजा भइया शायद पहली बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इतनी जबरदस्त चर्चाओं में आए हैं।


दरअसल राजा भइया के सोशल मीडिया एक्स से एक पोस्ट हुई है और साथ में एक फोटो भी शेयर किया गया है।फोटो के कैप्शन में लिखा हुआ है,आप सभी लोग इस प्रकरण को भलीभांति समझते ही होंगे…ऐतिहासिक है, सत्य है, दुर्भाग्यपूर्ण है।


बता दें कि राजा भइया के एक्स अकाउंट से जो फोटो पोस्ट हुई है उसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की फोटो हैं।फोटो के ऊपर Biggest Match Fixing in Indian History लिखा हुआ है।फोटो के नीचे लिखा हुआ है, पटेल सर स्कोर-12 और नेहरू स्कोर-0


दरअसल राजा भइया की एक्स पर जो पोस्ट की गई है वह 1946 कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से जुड़ी हुई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होना था जो भी कांग्रेस अध्यक्ष बनता वही आगे जाकर देश का पहला प्रधानमंत्री बनता। चुनाव प्रांतीय कमेटी को करना था।इस दौरान जो हुआ वह भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए विवादित हो गया।


मीडिया रिपोर्ट की माने तो कांग्रेस की 15 प्रांतीय कमेटी में से 12 कमेटी सरदार पटेल के पक्ष में थी।बाकी 3 कमेटी भी नेहरू के पक्ष में नहीं थी।माना जाता है कि इस दौरान महात्मा गांधी नेहरू के समर्थन में थे।ऐसे में प्रांतीय कमेटियों और कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में सरदार पटेल को समर्थन बनने के बाद भी नेहरू को अपना समर्थन दे दिया।यहां तक की खुद पटेल ने भी नेहरू को अपना समर्थन दिया।भारतीय इतिहास में अक्सर कांग्रेस की इस बैठक का जिक्र होता है और इसको लेकर हमेशा विवाद होता रहा है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789