Good Daily News...


सोमवार, 1 जुलाई 2024

अखिलेश यादव ने फैजाबाद सांसद को बताया था अयोध्या का राजा,विवाद हुआ तो बोले अवधेश प्रसाद

 



अयोध्या।फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव अवधेश प्रसाद को सदन में भी अपने साथ-साथ ही रख रहे हैं। इसी बीच बीते दिनों अखिलेश यादव ने फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को राम नगरी अयोध्या का राजा कह डाला था।अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर राम नगरी अयोध्या में काफी गुस्सा देखा गया था।राम नगरी के संतों को भी सपा अखिलेश यादव का ये बयान पसंद नहीं आया था।


अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर खुद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है।अवधेश प्रसाद ने खुद को अयोध्या का सेवादार बताया है।अवधेश प्रशाद का कहना है कि अखिलेश यादव का भाव उनको सिर्फ सम्मान देना था।


दरअसल बीते दिनों लोकसभा के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फैजाबाद लोकसभा से सांसद बनने वाले अवधेश प्रसाद को राम नगरी अयोध्या का राजा बता दिया था। अखिलेश यादव के इस बयान की राम नगरी अयोध्या से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी।अखिलेश यादव का जमकर विरोध किया गया था।अब खुद अवधेश प्रसाद का इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है।अवधेश प्रसाद ने राम नगरी अयोध्या जाकर कहा है कि वह सिर्फ सेवक और सेवादार हैं। अवधेश प्रसाद का कहना है कि अखिलेश यादव ने जो कुछ कहा था उसमें उनका भाव केवल सम्मान देने का था।


इस दौरान अवधेश प्रसाद ने ये भी कहा कि अब राजा मां के पेट से पैदा नहीं होता।अब वह ईवीएम से सामने आता है।जब वोट गिने जाते हैं तो सांसद निकलता है, जो प्रधानमंत्री बनता है।दूसरी तरफ अगर विधायक निकलता है तो वह मुख्यमंत्री भी बन सकता है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789