Good Daily News...


बुधवार, 22 मई 2024

T20 World Cup से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा उलटफेर, USA ने इस दिग्गज टीम को रौंदा


  


नई दिल्ली ।  T20 World Cup 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाना है। 1 जून से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट से पहले अमेरिका की टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अमेरिका की टीम ने एक ऐसे देश को धूल चटाई है जो चैंपियंस टीमों को हरा चुका है। ये इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप-10 टीमों के खिलाफ अमेरिका की दूसरी जीत भी है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इस उलटफेर ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

: दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अमेरिका की टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेरिका ने बांग्लादेश जैसी बड़ी टीम को हराकर इतिहास रच दिया। यह बांग्लादेश के खिलाफ अमेरिका की पहली जीत है। वहीं, अमेरिका की ये इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ दूसरी जीत है। इससे पहले अमेरिका ने आयरलैंड की टीम को हराया था।

दोनों टीमों के बीच ये मैच ह्यूस्टन में प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेला गया। स मैच में मेजबान USA की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम का ये फैसला सही साबित हुआ। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन ही बनाई पाई। बांग्लादेश के लिए तौहिद ह्रिदोय ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। महमुदुल्लाह ने भी 31 रन का योगदान दिया। वहीं, अमेरिका के लिए स्टीवन टेलर ने 2 विकेट, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान और जेस्सी सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पंडित जी जैसा कहेंगे वैसा करूंगा, 2027 में 2012 वाला फाॅर्मूला दोहराएंगे अखिलेश,ऐसे बनेगी सपा की सरकार

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में तीखी टिप्पणी तेज हो गई है।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789