Good Daily News...


बुधवार, 22 मई 2024

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी,कहा- सपा की रैलियों में रोज दिख रही भगदड़, मारपीट और अराजकता





जौनपुर।उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार जारी है।ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दौरे कर रहे है।इसी क्रम में सीएम ने बुधवार को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

सीएम योगी ने कहा कि यहां के लोगों का उत्साह देखकर ही बता सकता हूं कि 4 जून को क्या परिणाम आएगा। पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। 400 पार के नारे से सपा- कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल डरे सहमे हुए हैं। देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास चाहते हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने देश की तरक्की में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। सीएम ने कहा कि सपा- कांग्रेस का गठबंधन देश के लिए अहितकारी और विनाशकारी है। यह चुनाव रामभक्त और राम द्रोहियों के बीच है। पाकिस्तान प्रेमी पाकिस्तान चले जाएं। इंडी गंठबंधन सत्ता में आई तो हिन्दुओं का हक छीन कर मुसलमानों को दे दिया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं।पूरे देश में एक ही स्वर है।फिर एक बार मोदी सरकार,अबकी पार 400 पार। यह सुनते ही समाजवादी पार्टी की स्थिति बहुत बुरी हो जाती है। सीएम ने कहा कि यह क्षेत्रीय पार्टी 60-62 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। 

सीएम योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश के खजुराहो में इनके प्रत्याशी ने नामांकन ही गलत भर दिया। कोई लड़ने के लिए नहीं मिला। जब सपा व कांग्रेस के लोग सत्ता के कोसों दूर हैं, तब भी अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अभी रोज भगदड़,मारपीट, अराजकता व नूराकुश्ती दिख रही है। जब यह सत्ता में रहे होंगे तो कैसे उत्तर प्रदेश की जनता का खून चूसकर शोषण किया होगा, यह किसी से छिपा नहीं है। 

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को आतंक से मुक्ति मिली है। सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। अब गरीबों को इलाज के लिए दर- दर भटकना नहीं पड़ता है। सीएम ने कहा कि ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रेमी हैं वह पाकिस्तान चले जाएं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। 

सीएम योगी ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान की 23 करोड़ जनता भुखमरी के कगार पर है। मोदी के नेतृत्व में देश अब इतना मजबूत हो चुका है कि किसी में अब हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। सीएम ने कहा कि देश में औरंगजेब की आत्मा फिर से जिंदा नहीं होने दिए जाएगा। भाजपा के शासन सत्ता में रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता है। आज देश की जनता विकास चाहती है।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में अगर मोदी ने रामलाल को विराजमान किया है तो आज आतंकवादियों के राम नाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। जो राम को लाएं हैं, जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में स्थापित करने जा रही है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाई किया जा चुका है।अब प्रदेश में गुंडों का राज नहीं बल्कि कानून का राज चलता है। 


जनसभा में सांसद सीमा द्विवेदी,पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह,खेल मंत्री गिरीश यादव,पूर्व विधायक सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू,पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दूबे, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, चेयरमैन कपिल मुनि, सुशील मिश्रा, संतोष मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देवरिया में नवागत डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

  देवरिया, दिनांक 06 मई ।जनपद देवरिया में आज नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी (आईएएस) ने शासन के निर्देशानुसार कोषागार पहुंचकर विधिवत पदभार ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789