Good Daily News...


बुधवार, 22 मई 2024

जनता के अधिकार की बात करने वालों की भाजपा दुश्मन है,ये खरबपतियों की कठपुतली: अखिलेश यादव

 



लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीनने वाली पार्टी है। वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि बीएचयू को बचाने के लिए भाजपा के ख़िलाफ़ आमरण अनशन पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक इंडिया गठबंधन का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीनने वाली पार्टी है। जो निजीकरण के खिलाफ है। भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफा कमाना चाहते हैं।जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देवरिया में नवागत डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

  देवरिया, दिनांक 06 मई ।जनपद देवरिया में आज नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी (आईएएस) ने शासन के निर्देशानुसार कोषागार पहुंचकर विधिवत पदभार ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789