Good Daily News...


रविवार, 19 मई 2024

पत्रकार आशुतोष का हत्यारा पुनः गिरफ़्तार

 जौनपुर। 





*दिनांक-19.05.2024

*शजनपद जौनपुर।


थाना शाहगंज अंतर्गत इमरानगंज बाजार में श्री आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या की घटना का मुख्य, फरार अभियुक्त जमीरूद्दीन कुरैशी को जौनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार


 थाना शाहगंज पर आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जमीरुद्दीन पुत्र स्व0 हनीफ कुरैशी ग्राम सबरहद थाना शाहगंज को थाना ठाणे जनपद ठाणे, महाराष्ट्र से दिनांक- 14.05.2024 को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त को पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर मा0 न्यायालय सीजेए ठाणे महाराष्ट्र से ट्राजिंट रिमाण्ड प्राप्त कर ठाणे महाराष्ट्र से ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिलन से वापस थाना शाहगंज आ रहे थे कि दिनांक 16.05.2024 को खंडवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलते ही उक्त अभियुक्त जमीरुद्दीन टायलेट ले जाते समय ट्रेन से कुद कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। 

जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा कई टीमों को गठन कर लगाया गया था कि आज जौनपुर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त,साजिशकर्ता, फरार जमीरूद्दीन कुरैशी पुत्र स्व0 हनीफ निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को ग्राम बोरीवली थाना पड़घा जनपद थाणे ,महाराष्ट्र से पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मानसून सत्र से पहले एनडीए की अहम बैठक, संसद की रणनीति पर मंथन

  बड़ी खबर। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई। यह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789