*भाजपा लोकसभा प्रभारी व जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने यूथ ब्रिगेड ौ सैकड़ो युवाओं को बीजेपी का पटका पहना , कराई भाजपा की ज्वाइनिंग*
*यूथ ब्रिगेड के संगठन अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ने कहा लोकप्रिय सांसद मेनका गांधी ने वर्ण व्यवस्था व दलगत राजनीति से हटकर सुलतानपुर को दी हैं कई सौगातें*
सुलतानपुर । देश में पांचवें चरण के मतदान 20 मई को होने हैं , जिसके चुनावी शोर व रैलियों का कल अंतिम दौर रहा और देर शाम प्रचार प्रसार उन सीटों पर थम गया जहां 20 को मतदान होने हैं । वहीं छठवें चरण के मतदान की सीटों पर चुनावी बयार को लेकर रंग दिन प्रतिदिन परवान चढ़ता नजर आ रहा है , सुलतानपुर लोकसभा 38 से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 50 दिनों से क्षेत्र में लगातार बरकरार है और चुनावी कैंम्पेन कर दिनों दिन बढ़त बनाए हुए हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड आम मतदाताओं से बैठकों के दौरान रख रही हैं । आमतौर पर देखा जाए तो मेनका गांधी जाति , धर्म , वर्ग व्यवस्थाओ से हट सुलतानपुर के स्वस्थ्य परिवेश के लिए कार्यों का खांका खींच उसको अमली जामा पहनाने का काम किया है । पूर्वांचल की राजनीति में अम्बेडकर नगर का पाण्डेय परिवार का सियासी रसूख किसी से छिपा नहीं है , पूर्वांचल के राजनीतिक के गलियारों में ब्रहमणों व प्रबुद्ध वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले चेहरों में शुमार कक्कू पाण्डेय ने लोकसभा 38 से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के विजयश्री बनाने को लेकर समर्थन का ऐलान कर दिया , जिसको लेकर कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड के संगठन अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ने सैकड़ो युवाओं के साथ केन्द्रीय कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी के के सिंह के नेतृत्व में समर्थन पत्र देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली । कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड के समर्थन की खबरों से सुलतानपुर के राजनीतिक दलों में हलचल मच गयी है , ब्रिगेड के अध्यक्ष ने कहा कि लोकप्रिय सांसद मेनका गांधी ने वर्णव्यवस्था के आधारित राजनीति से हटकर प्रत्येक वर्ग व आमजनमानस के लिए 3800 करोड़ की परियोजनाएं देने का काम किया है , तो हम सभी का भी यह नैतिकता का दायित्व बनता है कि अबकी बार यूपी के सभी लोकसभा सीटों में से एक सुलतानपुर लोकसभा की भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर संसद भेजने का कार्य किया जाएगा और इतिहास इसका साक्षी होगा कि इतने बड़े मतों से कोई और उत्तर प्रदेश में विजयी घोषित नहीं हुआ होगा यह का सुलतानपुर की आवाम करने जा रही है । इस मौके पर कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड के संगठन अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा, सत्य प्रकाश पाण्डेय फूलपुर, शिवकांत पाण्डेय, अश्विन पाठक,हर्षित मिश्रा, आकाश पाण्डेय,प्रशांत वाजपेयी, आकाश मिश्रा, शुभम मिश्रा समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहे ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें