Good Daily News...


गुरुवार, 23 मई 2024

एकतरफा इश्क के जुनून में नाकाम युवक ने किया था छात्रा का मर्डर.. परिजनों ने कराई नामजद एफआईआर

 


  


यूपी। सहारनपुर के गंगोह में मानवी तोमर की गला काटकर की गई हत्या के मामले में परिवार ने सागर नाम के युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सीसी कैमरे में भी सागर के लड़की के साथ विवाद होने की फुटेज़ सामने आई थी। सागर उसे लगातार प्रपोज कर रहा था.. लड़की नहीं मानी तो उसने लड़की का गला रेत दिया।


परिवार ने कहा...

बीपीईएस की छात्रा मानवी तोमर को आरोपी सागर लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा ने अपने परिजनों को इसके बारे में शिकायत की थी। परिजनों ने कई बार आरोपी को समझाया कि ऐसा न करें, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस जांच में आया है कि आरोपी की पहले छात्रा के साथ कहासुनी हुई। उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।


पूरी तैयारी से आया था क़ातिल...

जिस तरीके से दिनदहाड़े आबादी के बीच जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया उससे लग रहा है कि आरोपी पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आया था। जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दिखाई दिया कि हत्याकांड से कुछ देर पहले आरोपी युवक पूरी तैयारी से आया था।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गौ-रक्षा जनजागरण यात्रा में रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचकर शंकराचार्य ने किया पूजन अर्चना

  * शंकराचार्य ने भगवान शिव का जलाभिषेक *  * भक्तों ने किया जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत देवरिया । रुद्रपुर  “गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्म ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789