Good Daily News...


शुक्रवार, 17 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा आज,बाराबंकी, फतेहपुर, हमीरपुर में करेंगे जनसभा ,सुबह 10 बजे पंजया हॉस्पिटल बाराबंकी के सामने जनसभा ,दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट लैंड  फतेहपुर में जनसभा करेंगे, दोपहर 1 बजे राठ हमीरपुर में प्रधानमंत्री जनसभा करेंगे।


➡लखनऊ- आज अमेठी और रायबरेली में विपक्ष की बड़ी जनसभा,आज अमेठी में अखिलेश यादव, राहुल गांधी की जनसभा ,जामो में आज दोपहर 1 बजे जनसभा करेंगे अखिलेश-राहुल ,केएल शर्मा  के समर्थन में जनसभा करेंगे अखिलेश-राहुल,आज 3 बजे रायना इंटरनेशनल स्कूल रायबरेली में जनसभा , प्रियंका गांधी भी रायबरेली की जनसभा में शामिल होंगी।


➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज बिहार और यूपी के कई जिलों का दौरा करेंगे,बाराबंकी, गोंडा, फैजाबाद में सीएम की जनसभा , सारण और लखनऊ में भी जनसभा करेंगे सीएम, बाराबंकी में पीएम के साथ जनसभा करेंगे सीएम।


➡लखनऊ- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तर प्रदेश दौरा आज, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बलिया, देवरिया दौरे पर जाएंगे, आज सुबह 11 बजे सिकन्दरपुर बलिया में जनसभा, आज दोपहर 3 बजे गौरीबाजार देवरिया में जनसभा।


➡लखनऊ- मड़ियांव के प्रीति नगर में रात से बिजली गुल,कल रात 10 बजे से बिजली गुल, लोग परेशान ,फैजुल्लागंज SDO, JE का सीयूजी नंबर भी बंद , भीषण गर्मी में लोग परेशान, नहीं आई बिजली।


➡लखनऊ- आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह,आज सुबह 11.30 बजे परशुरामपुर सलोन में जनसभा , अमेठी लोकसभा की जनता को संबोधित करेंगे शाह।


➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज रोड-शो, आज शाम 5 बजे अखिलेश यादव का रोड-शो, KD सिंह बाबू स्टेडियम से GPO तक होगा रोड-शो।


➡आगरा - घर पर खड़ी कार का कट गया टोल टैक्स , फास्टैग कंपनी से की शिकायत तो हुआ खुलासा,टोल पर जाती दिखी एक ही नंबर की कार , फर्जी नंबर से चल रही कार को व्यापारी ने पकड़ा, किरावली क्षेत्र में खड़ी मिली कार, थाने लेकर पहुंचे,एक ही नंबर की दो कार लेकर थाने पहुंचा व्यापारी ,फतेहपुर सीकरी के भूपेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज , आगरा के थाना किरावली क्षेत्र का मामला।


➡फर्रुखाबाद - चोर चोरी की योजना बनाते हुए सीसीटीवी में कैद,असलहा, सरिया लेकर चोरी की बना रहे थे योजना ,चोरों ने घर का ताला तोड़ने का भी किया प्रयास ,घर वालों के शोर मचाने पर चोर  मौके से हुए फरार , चोरों ने कुछ दिन पूर्व अध्यापक के घर में चोरी की , घर में चोरी की घटना भी सीसीटीवी में हुई थी कैद ,पुलिस ने अभी तक नहीं किया चोरी का खुलासा  , कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के कुकी खेल का मामला।


➡संभल - अवैध नर्सिंग होम पर नोडल अधिकारी का छापा, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मारा छापा, बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले अवैध नर्सिंग होम, क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अवैध नर्सिंग होम,अधिकारी ने 3 अवैध नर्सिंग होम को किया सील , संभल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र का मामला।


➡रायबरेली- प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी समर्थकों की भीड़, राहुल के पक्ष में प्रियंका ने मतदान करने की अपील की,लगातार नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रही है प्रियंका  ,नुक्कड़ सभा के  बाद देर शाम प्रियंका ने किया रोड शो, सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज कस्बे में किया रोड शो।


➡रायबरेली- तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत ,हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर हुआ फरार ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को लिया कब्जे में, छरावां थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास की घटना।


➡बागपत- बागपत में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, हादसे में 3 अन्य लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,एक ही परिवार के 6 लोगों को ट्रक ने रौंदा ,सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत  में लिया, शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा।


➡कानपुर - सांसद और विधायक के समर्थक आपस में भिड़े, जुए और सट्टे के विवाद ने बवाल का रूप लिया,अपराधी जे पी कटियार व पार्षद इंदु शुक्ला के समर्थक  ,दोनो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष  की कार तोड़ी गई,झगड़े में बिल्हौर थाने के ऑफिस के तोड़े गए शीशे ,दोनो पक्ष थाने में हैं मौजूद, हालात तनावपूर्ण   , जनपद के बिल्हौर कोतवाली का है पूरा मामला।


➡कन्नौज - चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल ,दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती ,पुलिस पर पीड़ित पक्ष को ही कोतवाली  में बैठने का आरोप,दोनों पक्षों ने इलाकाई पुलिस को दी है तहरीर , तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया गांव का मामला।


➡औरैया- बिजली के सरकारी पोल काटकर बेच रहे शिफ्टिंग ठेकेदार, पुराने लोहे के पोल उखाड़ कर काटने का वीडियो वायरल,रात में खंभे को काटने के दौरान युवक ने बनाया वीडियो ,बिजली  विभाग की संपत्ति को काट काटकर बेच रहे है ठेकेदार, जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र का है पूरा मामला।


➡बिजनौर- बिजनौर में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात, गोहावर में 2 सगी बहनों की निर्मम हत्या से सनसनी, 2 नाबालिग बहनों की गला घोंटकर निर्मम हत्या , पुलिस ने मौके से बड़ी बहन को हिरासत में लिया, थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर में डबल मर्डर।


➡हापुड़- दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया, पीड़िता को मारपीट कर रखा भूखा प्यासा, जेठ पर छेड़छाड़ व हत्या करने का आरोप लगाया, यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जेठ, पुलिस ने पति समेत 5 लोगो पर दर्ज किया मुकदमा, जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का है पूरा मामला ।


➡आगरा- बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद , विरोध करने पर दबंग ने युवक को पीटा, युवक को बचाने आए लोगों को धमकाया,धमका रहे दबंग की कमर में लगी है पिस्टल ,युवक की  पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, थाना बसई अरेला के स्याहीपुरा का मामला।


➡कौशाम्बी - प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों का कारनामा ,विद्यालय में 2 हजार में रखी प्राइवेट टीचर  ,अध्यापक स्वयं रहते हैं विद्यालय से नदारद ,विद्यालय को संभाल रही गांव की प्राइवेट टीचर  , ग्रामीणों ने विद्यालय का वीडियो किया वायरल , कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पथरावा का मामला।


➡फर्रुखाबाद -बिजली की लाइन की चिंगारी से ट्रक में लगी आग  , ट्रक में लगी आग,देखते ही देखते धूं-धूंकर जला ट्रक, आग लगने से ट्रक का सामान जलकर हुआ राख ,ट्रक में आग से लाखों रूपये  का हुआ नुकसान,थाना कादरी गेट क्षेत्र के पास का मामला ।


➡कानपुर - ट्रैफिक सिपाही और दरोगा की नशेबाज ने फाड़ी वर्दी , जरीब चौकी क्रॉसिंग पर तैनात थे दोनों कर्मी,नशेबाज युवक ने पुलिस से की अभद्रता और मारपीट , कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र की है पूरी घटना।


➡हरदोई-  तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, हादसे में मौके पर युवक की दर्दनाक मौत,हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार , मल्लावां कस्बे के छोटा चौराहा की घटना।


➡मथुरा - केडी चौकी इंचार्ज ने की खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन डंपर, एक जेसीबी को पुलिस ने किया सीज,मिट्टी खनन में चल रहे डंपर और जेसीबी सीज , छाता थाना क्षेत्र में चल रहा था अवैध खनन ।


➡दिल्ली- गृहमंत्री अमित शाह का बयान, मजबूत देश के लिए 400 सीट चाहिए- शाह,हमने धारा 370 को खत्म किया - अमित शाह ,बहुमत का दुरुपयोग कांग्रेस का इतिहास- शाह ,देश की जनता  मोदी जी के साथ- अमित शाह,विपक्षी गठबंधन पर जनता को विश्वास नहीं- शाह ,10 सालों में ऐतिहासिक फैसले लिए गए- शाह ,स्थिर सरकार से देश को फायदा होता है- शाह ,केजरीवाल अंतरिम  जमानत पर हैं- अमित शाह, वे सीएम ऑफिस नहीं जा सकते हैं- अमित शाह, केजरीवाल कोई काम नहीं कर सकते हैं- अमित शाह।


➡दिल्ली- सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को SC में चुनौती दी थी,कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है ,जस्टिस संजीव  खन्ना, दीपांकर दत्ता की बेंच में होगी सुनवाई,आज दोपहर 2.30 बजे होगी मामले की सुनवाई ।


➡दिल्ली- सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन,बीजेपी महिला मोर्चा का सीएम आवास पर प्रदर्शन ,अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की कर रहीं मांग , स्वाति मालीवाल मामले को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन।


➡दिल्ली- हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,सोरेन ने ED की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी , जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच में सुनवाई।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *16 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789