Good Daily News...


रविवार, 12 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- चौथे चरण के लिए कल उत्तर प्रदेश में मतदान, उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग, कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर में कल वोटिंग, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, इटावा में कल होगा मतदान, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर में कल होना है मतदान, अकबरपुर, बहराइच लोकसभा सीट पर कल वोटिंग,आज मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी ,सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी , मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स।


➡लखनऊ- ग्रीन कॉरिडोर में गोमती के बाएं बांध पर बनेगी सड़क, एलडीए ने सिंचाई विभाग को बांध चौड़ा करने की जिम्मेदारी दी, 10 करोड़ का एलडीए ने किया है भुगतान, पक्का पुल से डालीगंज पुल तक बांध का होगा चौड़ीकरण।


➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, सीएम योगी आदित्यनाथ का अमेठी दौरा आज, दोपहर 2 बजे स्मृति ईरानी के लिए करेंगे जनसभा, दोपहर 2.50 बजे माधवगढ़ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी , अमेठी के गौरीगंज इलाके में होगी विशाल जनसभा ।


➡लखनऊ- बाजार खाला थाना क्षेत्र में युवक को मारा गया चाकू, जैद अंसारी नामक युवक चाकू लगने से घायल, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस , घायल को ट्रामा सेंटर भेजा, इलाज के दौरान मौत,घटना को अंजाम देकर अपराधी हुए फरार , पुलिस टीम जांच व सीसीटीवी खंगालने में जुटी, लखनऊ के थाना बाजार खाला क्षेत्र का मामला।


➡लखनऊ- बाइक बोट घोटाले में 4.72 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED ने खुर्जा में 4.72 करोड़ की संपत्ति जब्त की, डीएसएम इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति जब्त, ED ने धीरेन्द्र पाल सोलंकी पर बड़ी कार्रवाई की है, घोटाले की रकम कंपनियों के खाते में ट्रांसफर की थी, आरोपियों की 216 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है, 27 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल है।


➡लखनऊ- रसोई मसालों की होगी जांच, फैक्ट्रियों से भरे जाएंगे नमूने,हांगकांग और सिंगापुर में मसालों पर प्रतिबंध के बाद फैसला ,उत्तर प्रदेश में अभियान चलाकर क्वालिटी टेस्ट किया जाएगा ,रसोई मसाला निर्माताओं की फैक्ट्रियों से सैंपल लिए जाएंगे ,घातक ‘एथीलीन ऑक्साइड’ कीटनाशक की जांच होगी ,यूपी रसोई मसालों की ब्रांडिंग  और ट्रेडिंग का बड़ा केंद्र है ।


➡लखनऊ- प्रिंसिपल डायरेक्टर आईटी के चेक पर फर्जी साइन कर बैंक में लगाया, मारुति सोलर रिन्यूवल एनर्जी के नाम पर चेक किया गया था जारी, प्रिंसिपल डायरेक्टर IT के खाते का चेक गायब कर फर्जी हस्ताक्षर , 16.58 करोड़ की राशि भरकर कैश कराने के लिए बैंक में जमा की,चेक मारुति सोलर रिन्यूवल एनर्जी के नाम पर जारी  किया गया था,बैंक ने जानकारी आयकर विभाग को दी तो फर्जीवाड़े का पता चला , डिप्टी डायरेक्टर आयकर सुधाकर शुक्ला ने हजरतगंज में कराई FIR।


➡लखनऊ - TS मोटर्स का मालिक रोहित अरोड़ा गिरफ्तार ,कानपुर के नजीराबाद से पुलिस ने अरेस्ट किया ,रोहित अरोड़ा पर महिला ने केस दर्ज कराया था ,शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप ,रोहित ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया था ,शादी का दबाव बनाने पर रोहित ने मारपीट की थी ,अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर  ठगी का भी आरोप।


➡लखनऊ- 20 मई के बाद अकबरनगर में फिर गरजेंगी JCB, SC के आदेश के बाद LDA ने शुरू की कार्रवाई की तैयारी, अकबर नगर में घरों और दुकानों पर चलेगी जेसीबी, कोर्ट ने सप्ताह भर में कब्जा छोड़ने का आदेश दिया,1068 परिवार पीएम आवास के लिए पात्र पाए गए हैं , 80 परिवार को आवास आवंटित कर कब्जा दिया गया, 572 परिवारों के आवास आवंटन वेबसाइट पर अपलोड , 386 परिवार को आवास आवंटन की प्रक्रिया LDA करवा रहा ।


➡लखनऊ- 24 घंटे में 2 घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी , चिनहट के 2 अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटना, पुलिस ने 4 दिन बाद दर्ज की चोरी की एफआईआर, न्यू पंचवटी कॉलोनी में घर से 15-20 लाख के जेवर चोरी ।


➡लखनऊ- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रेसवार्ता, सिल्वेट होटल हजरतगंज में 1 बजे प्रेसवार्ता।


➡रायबरेली- निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, पथरी का ऑपरेशन करने के दौरान महिला की हुई मौत,परिजनों ने डॉक्टर, स्टाफ पर लापरवाही का लगाया आरोप ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला करवाया शांत ,परिजनों की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस , बछरावां क्षेत्र के कस्बा स्थित एकता हॉस्पिटल की घटना।


➡वाराणसी- 14 मई को नामांकन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पुष्य नक्षत्र में नामांकन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 14 मई को गंगा सप्तमी के साथ बन रहा संयोग, काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन कर नामांकन करेंगे पीएम, पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने मुहूर्त को सर्वोत्तम बताया, रोड-शो के बाद नामांकन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी।


➡लखनऊ- गृह मंत्री अमित शाह का आज का कार्यक्रम, प्रतापगढ़, रायबरेली, गोंडा के दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री,दोपहर 12 बजे महेशगंज, प्रतापगढ़ में होगी जनसभा ,दोपहर 1 बजे राजकीय मैदान रायबरेली में जनसभा  , दोपहर 3 बजे सिविल लाइन गोण्डा में जनसभा होगी।


➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज का कार्यक्रम, बाराबंकी और मोहनलालगंज में अखिलेश करेंगे प्रचार, दोपहर 12.30 बजे बाराबंकी में करेंगे जनसभा,मौरंग मंडी का मैदान सदर में चुनावी जनसभा होगी ,दोपहर 1.50 बजे मोहनलालगंज प्रत्याशी के लिए रैली , अंधे की चौकी, कसमंडी रोड मलिहाबाद में जनसभा।


➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज का कार्यक्रम, शाम 6 बजे ईको गार्डेन चौराहा कैण्ट में सम्मेलन, युवा मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे डिप्टी CM।


➡प्रयागराज - पुलिस कमिश्नरेट कोर्ट ने रचा इतिहास, एक दिन में 712 गुंडा एक्ट के मामलों को किया निस्तारित, 2008 से DM कार्यालय में लंबित पड़े थे गुंडा एक्ट के मामले, पुलिस कमिश्नर रमित ने मामलों में सुनवाई कर ख़त्म किया,गुंडा एक्ट में आरोपियों को पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने दी राहत , गुंडा एक्ट में राहत मिलने वालों का पहले सत्यापन कराया, SC के दो वकील कमिश्नरेट कोर्ट में वीसी के जरिए हुए पेश।


➡बुलंदशहर - अनूपशहर गंगा में स्नान कर रहे 3 भाई अचानक डूबे , पुलिस प्रशासन की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, PAC फ्लड के जवानों और स्थानीय गोताखोर कर रहे रेस्क्यू,बचाव कार्य के चलते 2 भाईयों को सकुशल बचाया ,तीसरे भाई हैप्पी की तलाश में जुटे गोताखोर व प्रशासन , बुलंदशहर की अनूपशहर के मस्त राम गंगा घाट का मामला।


➡बरेली- पॉश इलाके में बारिश से जलभराव, बारिश से बरेली नगर निगम की खुली पोल, नाले और नालियों की सफाई के दावे फेल, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, इंदिरा नगर में जलभराव।


➡फिरोजाबाद- बुजुर्ग की ईंट से कूच कर की गई हत्या, रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, पुलिस, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डिबायची की घटना।


➡श्रावस्ती- शासन से नहीं मिली टीबी की दवा तो बाहर से खरीदी, जनपद में 1085 टीबी मरीजों का चल रहा है इलाज, विभाग बाहर से दवा लेकर मरीजों को उपलब्ध करा रहा, पर्याप्त दवा न मिलने से मरीज लगाते हैं अस्पताल के चक्कर।


➡गोंडा- भाई की ससुराल में युवक की निर्मम हत्या, भाभी की चचेरी बहन से शादी करना चाहता था युवक,भाई के ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की , 3 नामजद समेत 4 के खिलाफ मुकदमा लिखा गया, उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव की घटना।


➡रायबरेली- निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत,पथरी का ऑपरेशन करने के दौरान महिला की हुई मौत ,परिजनों ने डॉक्टर, स्टाफ पर लापरवाही का लगाया आरोप ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला करवाया शांत ,परिजनों की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस , बछरावां क्षेत्र के कस्बा स्थित एकता हॉस्पिटल की घटना।


➡ललितपुर- इंस्टाग्राम पर युवक ने किया कमेंट , कमेंट से आहत होकर किशोरी ने दी जान,युवक ने कमेंट में मर जाओ लिखा था ,किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा  ,महरौनी कोतवाली क्षेत्र एक कस्बे का मामला।


➡अम्बेडकरनगर- किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप , घर से शौच के लिए नहर किनारे गयी थी किशोरी , दो युवकों पर जबरन दुष्कर्म करने का लगा आरोप , किशोरी की मां की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज , जनपद के सम्मनपुर थानाक्षेत्र का है पूरा मामला।


➡रायबरेली- कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली में , सुबह 10 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट से रायबरेली पहुंचेंगी , हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन नुक्कड़ सभा, सभी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के पक्ष में मतदान करने की प्रियंका करेंगी अपील।


➡मथुरा - एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का लंगड़ा अभियान जारी, पुलिस की चोरी करने वाले गैंग से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश अशफाक के पैर में लगी गोली,इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती ,कब्जे से एक बोलेरो, पिकअप, कैश दो अवैध शस्त्र बरामद , जनपद के छाता थानाक्षेत्र का है पूरा मामला।


➡हापुड़- गुरुद्वारे में बुजुर्ग की मौत का मामला, गुरुद्वारे में चल रहा था निर्माण कार्य,निर्माण का विरोध कर रहा था आरोपी  ,फर्श पर गिरने से घायल हुए बुजुर्ग जसपाल की मौत , पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश, नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा स्थित गुरुद्वारे का मामला।


➡फिरोजाबाद- सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, आग से ट्रक में भरा सामान धूं धूं कर जल उठा , सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, पुलिस और दमकल विभाग ने आग बुझाने का किया प्रयास, जिले के थाना टूंडला के नेशनल हाइवे की घटना।


➡बदायूं- भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, मवेशी को बचाने के चक्कर में 2 वाहनों की टक्कर, हादसे में लोडर में सवार 2 लोगों की मौत, 3 घायल, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, मूसाझाग क्षेत्र के किशरुया गांव के पास हुआ हादसा।


➡चमोली- भू बैकुंठ धाम बद्रीनाथ के खुले कपाठ ,विधि विधान के साथ सुबह 6 बजे पर खुले कपाट ,इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद  , मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह ।


➡चमोली- भू बैकुंठ धाम बद्रीनाथ के खुले कपाठ ,विधि विधान के साथ सुबह 6 बजे पर खुले कपाट ,इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद  , मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह ।


➡दिल्ली- सीएम अरविंद केजरीवाल का आज का कार्यक्रम, 11 बजे विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे केजरीवाल,1 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेसवार्ता करेंगे केजरीवाल ,4 बजे नई दिल्ली लोकसभा मोतीनगर में रोड-शो , 6 बजे पश्चिम दिल्ली लोकसभा के उत्तम नगर में रोड-शो।


➡दिल्ली- आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक होगी आज, दिल्ली में CM केजरीवाल ने बुलाई बड़ी बैठक,विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल , सीएम आवास पर आज सुबह होगी बैठक आयोजित।


➡देहरादून- उत्तराखंड को जल्द मिलेगा पहला मॉडल मदरसा, मॉडल मदरसों में NCERT की पुस्तकों का स्लेबस होगा, मॉडल मदरसों में एक्स आर्मी मैन अपनी सेवाएं दे सकेंगे, देशभक्ति की भावना से प्रेरित शिक्षा छात्रों को दी जाएगी, मदरसों में सुबह की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत से होगी, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी जानकारी।


➡देहरादून- निजी अस्पताल संचालकों के लिए बड़ी खबर, जल्द अस्पतालों को मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान,भारत सरकार के TMS पोर्टल पर आ रही समस्या खत्म , लंबित 3 महीने का बकाया भुगतान जल्द कर दिया जाएगा, राज्य में अस्पतालों का 75 करोड़ के करीब भुगतान होना है।


➡कोलकाता- IPL-2024: सेमीफाइनल में पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स,कोलकाता नाइट नाइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराया  ,कोलकाता ने दिया था 158 रनों का लक्ष्य ,निर्धारित 16 ओवर में मुंबई 139 रन ही बना सकी ,मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मिली करारी शिकस्त ,शानदार गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती मैन ऑफ द मैच ,प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है मुंबई इंडियंस की टीम।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789