➡रायबरेली- रायबरेली में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा, रायबरेली में कमल खिलने से 400 पार- शाह, रायबरेली को विकास से दूर रखा गया है-शाह, गांधी परिवार ने लोगों से भेदभाव किया-शाह, जीतने के बाद कितनी बार सोनिया यहां आईं-शाह,‘राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते है?’, कांग्रेस ने रायबरेली को उसके हाल पर छोड़ा-शाह, राहुल ने 370 हटाने का विरोध किया- शाह, ‘रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं गए राहुल ?’, गांधी परिवार झूठ बोलने में माहिर है- शाह, रायबरेली में कमल खिलाना है- अमित शाह, कांग्रेस अपने वादों को पूरा नहीं करती है-शाह, आरक्षण पर कांग्रेस झूठ फैला रही है- शाह
➡प्रतापगढ़- गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे कौशांबी संसदीय क्षेत्र,हीरागंज के मां नायर देवी धाम में की जनसभा,प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में की जनसभा,इस बार हैट्रिक लगाकर मोदी को पीएम बनाना है- शाह,‘चौथे चरण के चुनाव में भाजपा की 250 सीट पक्की, मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं की कश्मीर से क्या मतलब,कश्मीर के लिए बच्चा बच्चा जान देने को तैयार है- शाह,2 शहजादे कहते हैं कि धारा 370 वापस आनी चाहिए- शाह,कांग्रेस ने राम मंदिर को 70 साल से लटका कर रखा था- शाह
➡अमेठी- गौरीगंज में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा,प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसभा,आपने 2019 में क्रांतिकारी फैसला लिया-सीएम,जनता ने मोदी जी की जीत तय कर दी है-CM,‘जिसकी गूंज लखनऊ से दिल्ली तक सुनाई दी’,‘जब निर्णय सही होता है तो परिणाम सही होते है, देश में एक ही गूंज,फिर एक बार मोदी सरकार,मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा-CM,अबकी बार 400 पार -सीएम योगी,जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे- सीएम,पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है-सीएम,पीएम मोदी के पक्ष में सुनामी चल रही है-सीएम
➡अमेठी- गौरीगंज में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जनसभा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनसभा में मौजूद,अमेठी में 5 साल में बहुत विकास कार्य हुए-स्मृति,5 साल में से 2 साल कोरोना में बीत गए-स्मृति,सरकार ने मुफ्त का राशन,वैक्सीन पहुंचाई-स्मृति,अमेठी की आवाज काशी तक पहुंचनी चाहिए-स्मृति ,‘देश के प्रधान सेवक तीसरे बार सेवक बनने वाले है’ ,यहां न दवा, न ऑक्सीजन की कमी नहीं हुई-स्मृति,कोरोना काल में राहुल गांधी कहां थे- स्मृति ईरानी,तब राहुल गांधी क्यों नहीं निकले- स्मृति ईरानी,तब क्यों निकले जब वोट की दरकार है- स्मृति
➡रायबरेली- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची रायबरेली,MLA राहुल लोधी के साथ सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भी मौजूद,हरचंदपुर के कठवारा से शुरू होगी नुक्कड़ सभाएं,राहुल गांधी के पक्ष में मतदान करने की प्रियंका करेंगी अपील।
➡कैसरगंज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा, ‘देश में एक ही गूंज, फिर एक बार मोदी सरकार’, बीजेपी सरकार में तेजी से विकास हुआ- सीएम, ‘दुनिया में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’, ये चुनाव रामद्रोहियों-रामभक्तों के बीच है-सीएम, विरोधियों के मुंह पर तमाचा मारना है- सीएम, मोदी लहर सुनामी बनने वाली है-सीएम योगी,. अयोध्या में 500 सालों का इंतजार खत्म-सीएम
➡बाराबंकी- बाराबंकी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली, इस सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक-अखिलेश, ‘बीजेपी सरकार में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए है’, इन्होंने लोगों को निवेश का सपना दिखाया-अखिलेश, बाराबंकी में कोई निवेश नहीं हुआ- अखिलेश यादव, सपा सरकार की योजनाओं को बर्बाद किया-अखिलेश, सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म होगी-अखिलेश, पक्की वर्दी के साथ पक्की नौकरी मिलेगी-अखिलेश, ‘अग्निवीर वाली नौकरी हम स्वीकार नहीं करते है’, ये सरकार लोगों की जान के पीछे पड़ी है-अखिलेश, खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी हो रही-अखिलेश।
➡मऊ- सपा प्रत्याशी राजीव राय का बयान,ओमप्रकाश राजभर के बयान पर बोले राजीव राय,‘मऊ की जनता इन लुटेरों को ऐसे उठा कर फेंकेगी’,‘न राजनीति में रहने लायक रहेंगे और न समाज में’,‘इनका यही असली चरित्र है लुटेरे होकर बात करते’ ,लुटेरों को भगाना है, मऊ को बचाना है- राजीव राय ,‘मऊ की राजनीति को बचाना है, संस्कार को बचाना है’।
➡संतकबीरनगर - मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शिवसरा गांव में की नुक्कड़ सभा, प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, सपा जब सत्ता में थी तो पिछड़े नहीं याद आए- संजय निषाद, सत्ता से बाहर हुई तो पिछड़े याद आने लगे- संजय निषाद, सपा ने कभी भी राम का नाम नहीं लिया- संजय निषाद, ‘यह गरीबों को विकास की मुख्य धारा में लाने का चुनाव है।’
➡अयोध्या- फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शुरू हुआ बैलेट मतदान,, 85 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग, दिव्यांगों का हो रहा मतदान, मतदान के लिए बनाई गई हैं 15 पोलिंग पार्टियां, अयोध्या-बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर में हो रहा मतदान, शाम 6:00 बजे तक होगा बैलेट मतदान, टीमें घर-घर जाकर बुजुर्ग, दिव्यांगों का करवा रही मतदान, कल भी चलेगा बैलेट मतदान, लोकसभा क्षेत्र में 230 बुजुर्ग व 115 हैं दिव्यांग।
➡अलीगढ़ - गंदा पानी पीने के लिए मजबूर लोग, नगर निगम का गंदा पानी पीकर हो रहे हैं बीमार, 2 महीने से नगर निगम के नलों में आ रहा गंदा पानी, क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश, नगर निगम के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन, नगर निगम क्षेत्र में भेजता है एक टैंकर पानी, थाना सासनी गेट इलाके के सराय पीतांबर कॉलोनी का मामला।
➡गोरखपुर- दुकान का ताला तोड़कर चोर ने की चोरी,गल्ले में रखे हजारों रुपये लेकर चोर हुआ फरार,चोर की करतूत CCTV में कैद हो गई,तहरीर के आधार पुलिस जांच में जुटी,बेलीपार क्षेत्र के महावीर छपरा का मामला।
➡बदायूं- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,गोली लगने से पुलिसकर्मी, बदमाश घायल,पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण बरामद,थाना जरीफनगर क्षेत्र का पूरा मामला।
➡झांसी- प्रेमनगर पुलिस और स्वाट टीम ने की सयुंक्त कार्रवाई,देशी तमंचा बनाने वाले आरोपी समेत 3 गिरफ़्तार,एक दर्जन देशी तमंचे, अधबने तमंचा, कारतूस बरामद,आरोपी एक साल से चला रहे थे अवैध असलहा फैक्ट्री,झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का मामला।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें