Good Daily News...


गुरुवार, 2 मई 2024

बैतालपुर विकास क्षेत्र के गढ़पुरवा एवं पुरवा मेहड़ा ग्राम सभा में आयोजित किया गया मतदाताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क

 


देवरिया(सू0वि0) 02 मई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल प्रत्यूष पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत आज बैतालपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गढ़पुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरवा मेहड़ा में छात्रों ने मतदान संबंधित पेंटिंग एवं स्लोगन बनाकर ग्राम वासियों को मतदान हेतु जागरूक किया।  बैतालपुर ब्लाक के स्वीप नोडल उत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में अध्यापक छात्रों एवं अन्य स्टाफ ने ग्राम सभा में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं को एक जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

             गढ़पुरवा में प्रधानाध्यापिका जयंदा मिश्रा एवं पुरवा मेहड़ा में प्रधानाध्यापिका इंदिरा ने ग्राम वासियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को मतदान की शपथ दिलाई। छात्र/ छात्राओं ने इन पेंटिंग एवं स्लोगन को अपने दरवाजे पर लगाने का प्रण लिया जिससे कि ग्रामवासी मतदान हेतु जागरूक हो सके।  इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिमा यादव,  सुमन दुबे, सबा नवाज,  सुमन जायसवाल तथा ग्रामवासी नीरज यादव, आकाश प्रजापति,दीनदयाल गोंड, सुदामी देवी, निकिता सिंह, चंद्रप्रभा यादव समेत अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

          जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पंजीकरण के बाद अब मतदाताओं को बूथ तक ले जाने हेतु प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा,  जिससे कि देवरिया जनपद के 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त हो सके।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789