Good Daily News...


गुरुवार, 16 मई 2024

मुफ्त राशन देकर एहसान नहीं कर रही BJP…इसके बदले वोट मांगकर गरीबों को मजाक उड़ाना अशोभनीय-मायावती

 


*उन्होंने लिखा, "लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा/सरकार का उपकार नहीं बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का ही धन है।



लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवे चरण को लेकर घमासान जारी है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमों मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।



मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर उन्हें रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी भाजपा एण्ड कम्पनी के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं, जो उचित नहीं क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है।”


उन्होंने आगे लिखा, “लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा/सरकार का उपकार नहीं बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का ही धन है। अतः इसके बदले वोट मांग कर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूँ फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।”

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की

 लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। DGP के साथ ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ अधिकारी र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789