Good Daily News...


गुरुवार, 16 मई 2024

व्यय प्रेक्षक ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद के समस्त नोडल आफिसर के साथ की बैठक

 

*सभी संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश


देवरिया (सू0वि0) 16 मई।  व्यय प्रेक्षक एम रतन कुमार की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में जनपद के समस्त नोडल आफिसर के साथ बैठक नवीन सर्किट हाउस वी०वी०आई०पी० गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत गठित प्रत्येक विधान सभा एस०एस०टी० टीमों की संख्या बढ़ाकर 9 कर दी जाय तथा जो भी उड़न दस्ता टीमें अपने क्षेत्र में कार्य कर रही है वह नजदीक रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी करेंगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला अग्रणी बैंक  प्रत्येक दिन की संदिग्ध व अत्यधिक मात्रा में धन की निकासी/जमा की सूचना उपलब्ध करायी जाय। विशेषकर दो लाख से अधिक की धनराशि का लेन-देन की सूचना विशेष रूप से दी जाय। इसी क्रम में आयकर अधिकारी देवरिया को भी निर्देशित किया गया कि जनपद में बड़े करदाताओं की भी सूचना उपलब्ध करायी जाय।

           व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को आपसी सामन्जस्य बनाये रखे जाने तथा सूचनाएं एक-दूसरे से साझा करने के सम्बन्ध में भी आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक से यह सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गयी कि उड़न दस्ता/एस०एस०टी० की सभी टीमों के साथ लगी पुलिस बल पर्याप्त है या नहीं और उन्हें अन्यंत्र ड्युटी पर न भेजा जाय। उन्होंने यह मुख्य रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक चेक पोस्ट पर लगी एस०एस०टी० टीमों के लिए छाया, कुर्सी मेज तथा उनके निर्धारित स्थान पर बैनर लगा हो जिससे सभी टीम व उसके कार्य का पता चल सके।

          उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यय प्रेक्षक को आश्वस्त किया कि दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु समस्त को अपने स्तर से निर्देशित कर, कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। व्यय प्रेक्षक ने आबकारी अधिकारी, जी०एस०टी०, बैंक व आयकर के नोडल अधिकारियों को जांच बढ़ाने व अवैध लेन-देन, शराब के अवैध वितरण आदि पर प्रतिबन्ध लगाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

       अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दीपेन्द्र नाथ चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष कुमार शुक्ला, एल०डी०एम० अरूणेश कुमार, सहायक आयुक्त (प्रवर्तन) जीएसटी संघमित्रा गौतम, जिला आयकर अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव इन्स्पेक्टर रेलवे सुरक्षा बल देवरिया आश मोहम्मद, वित्त एवं लेखाधिकारी (मा०शि०) देवरिया अबरार आलम उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की

 लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। DGP के साथ ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ अधिकारी र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789