Good Daily News...


शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡यूपी - यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी,यूपी में 3 बजे तक 44.13 प्रतिशत मतदान ,अमरोहा में 3 बजे तक 51.44 प्रतिशत मतदान ,मेरठ में 3 बजे तक 47.52 प्रतिशत मतदान ,बागपत में 3 बजे  तक  42.92 प्रतिशत मतदान,गाजियाबाद में 3 बजे तक 41.13 प्रतिशत मतदान ,नोएडा में 3 बजे तक 44.08% प्रतिशत मतदान ,बुलंदशहर में 3 बजे तक 44.54 प्रतिशत मतदान ,अलीगढ़ में 3 बजे तक  44.08 प्रतिशत मतदान, मथुरा में 3 बजे तक 39.45 प्रतिशत मतदान।


➡लखनऊ - कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान नामांकन करने पहुंचे,पूर्वी विधानसभा से उपचुनाव के हैं कांग्रेस प्रत्याशी,कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान ने किया जीत का दावा,लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन की जीत का किया दावा,BJP प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव से है मुकेश सिंह का मुकाबला,मुकेश सिंह चौहान कांग्रेस के महासचिव और पार्षद हैं,कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर भी रह चुके हैं मुकेश चौहान,पूर्वी विधानसभा के उपचुनाव का मुकाबला हुआ दिलचस्प,आशुतोष टंडन के निधन के बाद होना है उपचुनाव,लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव।


➡लखनऊ- यूपी में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन,सघन जांच के लिए 494 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट संचालित,1844 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित किए जा रहे,अपराधिक व्यक्तियों के 535 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए ,4677 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए,पुलिस ने 7807 बिना लाइसेंसी शस्त्र,7948 कारतूस जब्त किए ,अबतक 2900.32 किलो विस्फोटक, 418 बम बरामद किए,अवैध शस्त्र बनाने वाले 149 केन्द्रों को सीज किया गया।


➡लखनऊ- खुले सीवर में बच्चे की गिरकर मौत मामला,लखनऊ में जलकल के जेई और जीएम सस्पेंड ,नगर आयुक्त की रिपोर्ट पर हुई बड़ी कार्रवाई ,नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने की कार्रवाई ,जेई गया प्रसाद और जीएम शशि गुप्ता सस्पेंड।


➡लखनऊ - यूपी में फिर बदला बेसिक शिक्षा स्कूलों का समय ,29 अप्रैल से सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे चलेंगी कक्षाएं ,28 अप्रैल तक सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक खुलेंगे स्कूल  , बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने जारी किए निर्देश।


➡लखनऊ- युवती का असलहे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल, असलहे का प्रदर्शन का शौक महिलाओं पर भी चढ़ा, राजधानी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।


➡यूपी- यूपी में 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत मतदान,अमरोहा में 1 बजे तक 40.67 प्रतिशत मतदान,मेरठ में 1 बजे तक 38.33 प्रतिशत मतदान,बागपत में 1 बजे तक 34.17 प्रतिशत मतदान,गाजियाबाद में 1 बजे तक 33.99 प्रतिशत मतदान,नोएडा में 1 बजे तक 36.05 प्रतिशत मतदान,बुलंदशहर में 1 बजे तक 35.35 प्रतिशत मतदान,अलीगढ़ में 1 बजे तक 35.55 प्रतिशत मतदान,मथुरा में 1 बजे तक 32.70 प्रतिशत मतदान।


➡कासगंज- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन,बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती है-अखिलेश,वोट देने का अधिकार खत्म करना चाहते हैं-अखिलेश,एक तरफ संविधान के रक्षक हैं,दूसरी तरफ भक्षक हैं-अखिलेश,उनकी हर बात झूठी है-अखिलेश यादव,बीजेपी ने 10 साल में नौकरी नहीं दी-अखिलेश ,बीजेपी सरकार ने एम्बुलेंस खराब कर दी-अखिलेश,24 घंटे बिजली की देन सपा की है-अखिलेश यादव ,ये लोग जनता को गरीब रखना चाहते हैं-अखिलेश,संविधान को बदलने वालों को हटाइये-अखिलेश यादव।


➡अयोध्या- नाबालिग बच्चों को लेकर जा रही बस को पुलिस ने पकड़ा,समुदाय विशेष के 93 बच्चों को लेकर जा रही थी बस,बस के चालक परिचालक समेत मौलवी से हो रही पूछताछ,इंटेलिजेंस की सूचना पर जा रही बस को पुलिस ने पकड़ा,बिहार के अररिया से सहारनपुर के देवबंद जा रहे हैं बच्चे,इंटेलिजेंस अफसर व पुलिस अधिकारी कर रहे पूछताछ,सभी बच्चों को लाया गया पुलिस लाइन,पूछताछ जारी ,गोरखपुर-लखनऊ एनएच 27 स्थित देवकाली का मामला।


➡बस्ती- सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौत, पुर्सीया के पास बाइक और साइकिल में हुई थी भिड़ंत,मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हुई मौत ,बाइक सवार अभिषेक की हालत अभी  भी गंभीर,शादी समारोह में जाते समय हुआ था देर रात हादसा , वाल्टरगंज के पुर्सीया गांव के पास की घटना।


➡मैनपुरी- डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची बहन,चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव की बहन,बेटी अदिति यादव के चुनाव प्रचार के बाद पहुंची बहन,बहन ने भी मैनपुरी में पहुंच कर शुरू किया चुनाव प्रचार,डिंपल यादव की बहन ने लोगों से वोटों को लेकर की अपील।


➡मैनपुरी- मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का बयान,महिलाओं के मंगलसूत्र को लेकर बोलीं डिंपल यादव,पीएम द्वारा दिए जा रहे बयान पर बोली डिंपल यादव,ये हमारे देश के लिए मैं समझती हूं- डिंपल यादव,एक ऐसा लेवल है जिस लेवल पर हम लोग हैं-डिंपल,देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, केवल वोटों के लिए कह-डिंपल,जो वादे किए गए हैं सरकार पूरा नहीं कर पाई है-डिंपल।


➡संभल- सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन,जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ - सीएम  ,4 जून को जनता की इच्छा पूरी होगी- सीएम ,10 साल में मोदी जी ने देश की तकदीर बदली- सीएम ,2014  तक यूपीए सरकार ने कुछ नहीं किया था- सीएम,हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं - सीएम योगी ,UPA को सपा-बसपा ने बिना मांगे समर्थन दिया था- सीएम ,मोदी जी ने आते ही आतंकवाद पर प्रहार किया- सीएम ,आज बम फटता है तो पहले पाकिस्तान सफाई देता है- CM ,मजबूत सरकार में ही ये सब संभव है - सीएम योगी पुलवामा का बदला हमारी सेना ने घुसकर लिया- सीएम, देशभर में विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं- सीएम योगी, देश में एम्स, आईआईएम, आईआईटी बन रहे- सीएम योगी, हम चेहरा देखकर योजना का लाभ नहीं देते - सीएम, जाति-मजहब के आधार पर काम नहीं किया - सीएम, हमारी सरकार का मकसद सिर्फ जनसेवा- सीएम योगी।


➡फिरोजाबाद - शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में अवैध वसूली, मरीजों से अल्ट्रासाउंड के नाम पर हो रही अवैध वसूली, एक मरीज ने चिकित्सक को दी लिखित शिकायत, पहले दिन ही शुरू हुआ है अल्ट्रासाउंड , गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों से वसूले 300 रुपए, सीएमओ, अस्पताल प्रबंधन रुपए लगने से कर रहे इनकार।


➡बदायूं- सीएम योगी के चूरन वाले बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार,‘मुख्यमंत्री कपड़े तो संतों के पहनते हैं, लेकिन संतों का ज्ञान नहीं’,कथा के बाद प्रसाद बंटता है वह बता रहे चूरन चटनी- शिवपाल,‘इटावा के कार्यक्रम में 85% जनता बाहर की थी - शिवपाल,‘महंगाई, भ्रष्टाचार, विकास जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए’,‘मोदी जी ने जनता को भ्रमित किया है उनकी हार पक्की है।


➡अमरोहा - तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने किया मतदान, क्रिकेटर मो.शमी ने पैतृक गांव अलीपुर में किया वोट , आपको अपनी सरकार चुनने का हक है- शमी, अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दीजिए- शमी , स्कूल कॉलेज मेडिकल यही सब मुद्दे होते हैं-शमी,भाई हसीब और भाभी के साथ पहुंचकर किया वोट , सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं मोहम्मद शमी।


➡शाहजहांपुर- सपा प्रत्याशी राजेश कश्यप का पर्चा खारिज,अब ज्योत्सना गौंड होंगी सपा प्रत्याशी ,2 दिन पहले ज्योत्सना ने भी भरा था पर्चा , सपा नेता राजपाल कश्यप की भांजी हैं ज्योत्सना, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं राजेश कश्यप।


➡बरेली- गेहूं के खेत मे लगी आग, लाखों का गेहूं जलकर राख, आग लगने से किसान का लाखों रुपये का नुकसान,दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी , मीरगंज थाना क्षेत्र के मनकरा गांव की घटना ।


➡बागपत- सपा प्रत्याशी ने फर्जी वोटिंग का लगाया आरोप, RLD कार्यकर्ता डाल रहे हैं फर्जी वोट- अमरपाल, सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने EC से की शिकायत, चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील, रमाला, निरपुडा, सरूरपुर में फर्जी वोटिंग का आरोप, टिकरी दहा समेत कई गांवों में फर्जी वोटिंग का आरोप।


➡बदायूं- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा,हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत ,हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल , बिल्सी कोतवाली क्षेत्र दिधोनी गांव की घटना।


➡हापुड़- मेरठ कमिश्नर और आईजी हापुड़ पहुंचे, मतदान केंद्रों का कमिश्नर,IG ने किया निरीक्षण , घूंगराला-सादिकपुर के मतदान केंद्र का निरीक्षण।


➡देहरादून- देश में चल रहे दूसरे चरण के चुनाव को लेकर बोले सीएम धामी,‘जनता ने मोदी जी को पीएम बनाने के लिए बढ़ चढ़कर मतदान किया’,दूसरे चरण में भी अधिक वोटिंग होगी- सीएम धामी ,सीएम धामी का दावा हर चरण पर वोट प्रतिशत बढ़ता जाएगा,4 जून को परिणाम आने पर ऐतिहासिक जीत होगी- सीएम धामी।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789