रूद्रपुर देवरिया/
असत्य पर सत्य के विजय के प्रतीक रंगों के पर्व पर रंगोत्सव का त्यौहार होली को इस बार दो दिन में सोमवार एवम मंगलवार को लोगो ने धूम धाम के साथ मनाया। वहीं गांव से लेकर सड़को तक होली की उमंग दो दीन में विभाजित होने से सड़कों पर थोड़ी फीकी जरूर रही। वहीं रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की लोगों में होड़ भी रही। होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली को घर घर जा कर ढोल, झाल,हरमोनियम, सहित गांव के बुजुर्ग जनों के द्वारा भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के कई ग्रामो में आधे गांव में सोमवार तो आधे गांव में मंगलवार को मनाई गई। नगर में मंगलवार धूमधाम व हर्षोल्लास के प्रत्येक व्यक्ति के घर घर जा कर पूरे हर्ष के साथ होली मनाई गई। जहां रंगो से सराबोर हर तरफ होली की धूम में बच्चे,बूढ़े,नौजवान,महिला, पुरुष सभी होली की मस्ती में सराबोर रहे। पूरे क्षेत्र में होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की खबर है।कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। होली के त्यौहार का जायजा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को नगर भ्रमण कर लिया। जहां पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो को को आवश्यक निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा दूधेश्वर नाथ मंदिर,खजुहा चौराहा,इमामबाड़ा, बस स्टेशन आदि जगहो पर क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव व थाना प्रभारी रतन पांडेय के साथ नगर भ्रमण करते हुए त्यौहार में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस बल के सभी स्टॉफ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था में लगे रहे।
यह पर्व रविवार की देर रात होलिका दहन के बाद से ही मनाने को लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली,हर मुहल्ले में गूंजने लगी। सोमवार की सुबह मौसम हल्का ठंडा रहा, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। होली आई रे कन्हाई…, रंग बरसे भीगे चुनरवा रे … की धून पर शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा। सड़क पर हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर किया जा रहा था।वही लोगो ने एक दूसरे को अबीर लगाकर एवम गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें