देवरिया। रुद्रपुर होली पर्व के दिन उपनगर में मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई।एक बुरी तरह घायल हो गया जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को होली के दिन शाम 4:00 बजे मस्जिद वार्ड निवासी राहुल पुत्र रमेश उम्र 21 वर्ष अपने दोस्त सूरज पुत्र बृजनाथ निवासी आजाद नगर के साथ रुद्रपुर से पचलडी जा रहा था। रुद्रपुर मरकरी गेट के आगे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे राहुल बुरी तरह घायल हो गया। जहां परिजंन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहा रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।होली के त्यौहार के दिन मृतक के घर रो रो परिजनो का बुरा हाल था।बताया जाता है कि मृतक राहुल के पिता रमेश बेंगलुरु में पालिस पेट का काम करते हैं। राहुल के दो छोटे भाई रोहित उम्र 17 वर्ष रोशन उम्र 14 वर्ष है राहुल अपने घर में बड़ा पुत्र था।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें