संतोष शाह
रुद्रपुर देवरिया । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडे अपने पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त के तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सेमरौना पुल के नीचे बथुआ रीवर फ्रंट के पास एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक का नाम व पता विशाल सोनकर पुत्र मोहन सोनकर पता चौहट्टा वार्ड रुद्रपुर थाना रुद्रपुर बताया ।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 424 ग्राम चरस बरामद करते हुए धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
पकड़े गए युवक के पास से 424 ग्राम चरस बरामद किया गया है।
पकड़े गए युवक का पिछला आपराधिक इतिहासः-मु0अ0सं0- 151/21 धारा 392,411,323 भादंवि थाना रुद्रपुर में दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पाण्डेय उ0नि0 असगर अली ,उ0नि0 सुमित कुमार राय,का0 प्रदीप कुमार, का0 अंकित कुमार राय मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें