जयपुर।
*Mar 18, 2024 12:27:57 pm*
*All India news
*जयपुर: जयपुर। कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक 50 से ज्यादा नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। हैरत की बात यह है कि पार्टी छोड़ने वालों में बड़े और दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं। अब तक 6 पूर्व सांसद और 7 पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है। बताया जा रहा है कि अभी भी करीब 10 से ज्यादा कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में हैं, जो जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची भगदड़ से थिंक टैंक भी परेशान है।
*डैमेज कंट्रोल नहीं कर पा रही पार्टी:
बताया जा रहा है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा सहित दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं को लेकर पार्टी की स्टेट लीडरशिप के पास पहले ही जानकारी थी, लेकिन असंतुष्ट और नाराज नेताओं को मनाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि कांग्रेस थिंक टैंक ने स्टेट लीडरशिप को असंतुष्ट और नाराज नेताओं से बातचीत करने के निर्देश दिए थे।
*भाजपा में सेंधमारी, नहीं मिली बड़ी सफलता:
कांग्रेस को भाजपा खेमे में सेंधमारी में बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। चूरू से भाजपा सांसद रहे राहुल कस्वां ने जरूर कांग्रेस ज्वाइन की है, लेकिन अन्य असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में लाने में अभी तक कांग्रेस को सफलता नहीं मिली।
* ALL INDIA NEWS







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें