Good Daily News...


रविवार, 17 मार्च 2024

इतिहास की 17 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक -

     * 17 मार्च 2024

                *रविवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 21:55 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा - 16:48 तक

*🌠पश्चात्-* आर्द्रा 

*💫करण-* विष्टि - 09:52 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* आयुष्मान - 17:05 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य 

*🌅सूर्योदय-* 06:28

*🌄सूर्यास्त-* 18:31

*🌙चन्द्रोदय-* 11:22

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:05 से 12:53

*🤖राहुकाल-* 17:00 से 18:31

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*विशेष-


*आज रविवार को - फाल्गुन सुदी अष्टमी 21:55 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत (मासिक), श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत , श्री लक्ष्मी  - सीता अष्टमी  , होलाष्टक प्रारम्भ , अष्टाह्निका 3/3 व्रत प्रारम्भ (जैन ) , जैनाष्टमी , सूर्य उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में 20:55 पर , विघ्नकारक भद्रा 09:44 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:47 से 20:54 तक ,  संत कवि दादू दयाल जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल अष्टमी ) , भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक  (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी ) ,  श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस , महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती , श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस , श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।

*कल सोमवार को - फाल्गुन सुदी नवमी 22:51 तक पश्चात् दशमी शुरु।


*आज की वाणी-

जनापवादमात्रेण,

       न जुगुप्सेत    चात्मनि   ।

जानीयात्स्वयमात्मानं,

       यतो लोको निरङ्कुशः।।

*भावार्थ-

           लोक निंदा से स्वयं को निंदनीय न समझें। वस्तुतः प्रत्येक व्यक्ति अपने दोष-गुणों का यथार्थ मूल्यांकन स्वयं ही कर सकता है। क्योंकि इसका संबंध जीवन की अंतरंगता से है। समाज बहिरंग वृत्ति से राग द्वेष तथा लाभ हानि के आधार पर मूल्यांकन करता है। यह मूल्यांकन अविचारित निरङ्कुश होता है ।


*17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1527 – चित्तौडग़ढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।

1672 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1769 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।

1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।

1870 – मासेचुएट्स में वेलेसली कॉलेज की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1886 – मिसिसिपी में 20 अश्वेत लोगों की हत्या हुई।

1906 – ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई।

1929 – जनरल मोटर्स ने जर्मनी की ऑटो कंपनी एडम ओपल का अधिग्रहण किया।

1942 – दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को अमेरिका में राष्‍ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट द्वारा खोला गया।

1943 – विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन का उपयोग कर विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया था जो कि असफल रहा।

1959 – बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।

1978 – दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के हमले के चलते हजारों फ़िलिस्तीनी को अपने घर बार छोड़ कर भागना पडा था।

1987 – भारत के मास्टर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया। भारत-पाक के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलौर में आखिरी मैच था।

1992 – दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, जिसमें चमड़ी के रंग के आधार पर इंसानों में भेद करने के नियम को खत्म कर दिया गया।

1992 – अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर हमले में 28 मरे।

1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

1996 – क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।

1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।

2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।

2004 – नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।

2008 - चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।

2008 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया।

2008 - लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।

2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।

2011 – संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन लीबिया में नो फ्लाई ज़ोन बनाने हेतु एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। इस प्रस्ताव का आधार बना कर पश्चिमी देशों ने लीबिया में चल रहे गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया और लीबिया में कर्नल मुम्मर गद्दाफी के प्रभुत्व वाली सरकार को गिरा दिया।

2013 – इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।

2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

2019 - पाक में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में अजहर के बेटे और भाई समेत 100 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार हुए।

2019 - इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़ से 50 लोगों की मौत व दर्जनों लापता।

2019 - न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल सात भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत हुई।

2020 - इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने पवित्र शिया शहर नजफ के पूर्व गवर्नर अदनान जुरफी को नया प्रधानमंत्री नामजद किया।

2020 - केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए 'ब्रेक द चेन' नाम से एक विशाल हैंडवाशिंग अभियान शुरू किया।

2020 - बांग्लादेश में “जतीर पीता” बंगबंधु शेख मुजीबुल रहमान की 100 वीं जयंती मनाई गयी।

2020 - दुनिया के सात ज्वालामुखी शिखर को फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

2021 -  भारत के साथ फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर इटली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ।

2021 - ढाका मेडिकल कॉलेज के ICU में आग लगने से 3 मरीजों की मौत हुई।

2022 - बांग्लादेश सरकार और विश्व बैंक के बीच एक करोड़ 20 लाख अमरीकी डॉलर का वित्तीय समझौता हुआ।

2022 - यूक्रेन युद्ध :  मैरियूपोल में बमबारी से तबाह हुए थिएटर के मलबे में सैकड़ों लोग दबे।

2022 - केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में भारत की आर्कटिक नीति जारी की।

2022 - ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में  ऐतिहासिक जहाज निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2023 - ढाका में, भारतीय उच्‍चायोग के इंदिरा गांधी सांस्‍कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित मिशन लाइफ कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।

2023 - उत्‍तराखंड में पशु चिकित्‍सा और आयुर्वेद विषय पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन शुरू हुआ।

2023 - लाहौर हाईकोर्ट से इमरान खान को 9 मामलों में जमानत मिली।

2023 - इंटरनेशनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

2023 - नेपाल में रामसहाय प्रसाद यादव को देश का तीसरा उपराष्ट्रपति बनाया गया।


*17 मार्च को जन्मे व्यक्ति-


1864 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।

1891 - रामनवमी प्रसाद - जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।

1920 - शेख मुजीबुर्रहमान - बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे।

1925 - रेवाड़ी के कोसली में जन्मे ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)।

1932 - निरुपमा बरगोहाइँ असमिया भाषा की विख्यात साहित्यकार।

1933 - सुलोचना चव्हाण -  एक मराठी गायिका थीं।

1939 - बंगारू लक्ष्मण - 2000 से 2001 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1946 - पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।

1962 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का जन्‍म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ।

1990 – बैटमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल का जन्‍म हुआ।


*17 मार्च को हुए निधन-


1977 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका।

1989 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

2019 - मनोहर पार्रीकर भारत के एक राजनेता थे जो तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।

2020 - बेट्टी विलियम्स - उत्तरी आयरलैंड की राजनीतिक कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता।

2020 - जाने-माने मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन।

2021 - जॉन पॉम्बे मगुफुली -पूर्व तंजानिया के राष्ट्रपति।

2021 - हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद रहे श्री राम स्वरूप शर्मा का निधन हुआ।

2021 - पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी का निधन हुआ।

2023 -   अमेरिकन पॉप, एआर एंड बी, और फ्रैंक गायक - गीतकार क्लेरेंस "फ़ज़ी" हास्किन्स (81) का निधन हुआ।

2023 -  अमेरिकी अभिनेता लांस रेडिक (60) का निधन हुआ।

2023 -  पूर्व अमेरिकी कांग्रेसी , एक रंगीन मिजाज राजनेता जॉन जेनरेटे (86) का निधन हुआ।


*17 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 संत कवि दादू दयाल जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल अष्टमी )।

🔅 भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक  (जैन , फाल्गुन शुक्ल अष्टमी )।

🔅  श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस।

🔅 महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती।

🔅 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस।

🔅 श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789