Good Daily News...


शनिवार, 9 मार्च 2024

इतिहास की 09 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक -

     * 09 मार्च 2024

                *शनिवार

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 18:19 तक

*🗒पश्चात्-* अमावस्या 

*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा - 07:55 तक

*🌠पश्चात्-* शतभिषा 

*💫करण-* विष्टि - 08:11 तक

*💫पश्चात्-* शकुन

*✨योग-* सिद्ध - 20:31 तक

*✨पश्चात्-* साध्य 

*🌅सूर्योदय-* 06:37

*🌄सूर्यास्त-* 18:26

*🌙चन्द्रोदय-* 30:35

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 09:34 से 11:03

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*विशेष-


*आज शनिवार को - फाल्गुन बदी चतुर्दशी 18:19 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , विघ्नकारक भद्रा 08:09 तक , पंचक जारी , कृतिवासेश्वर दर्शन - पूजन (पंचांगभेद से आज भी) , भगवान वासुपूज्य जन्म - तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ) , आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ) , उस्ताद जाकिर हुसैन जन्म दिवस , साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र जयन्ती व साहित्यकार श्री हरिशंकर शर्मा स्मृति दिवस।

*कल रविवार को - फाल्गुन बदी अमावस्या 14:32 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - तर्पण - श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी अमावस्या।


*आज की वाणी-


निकृत्या निकृतिप्रज्ञा

    हन्तव्या इति निश्चयः।

न हि नैकृतिकं हत्वा

    निकृत्या पापमुच्यते।।

        ★ (महाभारत, वन पर्व - ५२/२२)


*अर्थात् -

       शठता करने वाले शत्रु को शठता द्वारा ही मारना चाहिए। शठता करने वाले व्यक्ति को छल से मारने में पाप नहीं होता।


*9 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1776 – अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक 'द वेल्थ ऑफ नेशन्स' का प्रकाशन हुआ।

1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।

1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।

1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।

1959 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की।

1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।

1961 – 'डमी मानव' के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।

1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।

1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।

1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।

1999 - ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी ।

1999 - फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।

2003 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।

2004 - पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2005 - थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।

2007 - ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।

2008 - गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

2008 - मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।

2009 - तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।

2018 - बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2019 - अमेरीकी स्पेस एजेंसी नासा के लुनार रिकॉनसांईस ऑर्बिटर यान ने पृथ्वी से नजर आने वाले चन्द्रमा हिस्से में पानी के अणु खोजने में सफलता पाई।

2020 - अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी ने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।

2021 - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन किया।

2022 - ऑस्ट्रेलियाई सेना अनुसंधान केंद्र (आर्क) ने भारत के सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (क्लॉज़) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।

2022 - न्यूजीलैंड की संसद में रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया गया।

2023 - 17 बार PM के चुनाव में असफल रहे नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए।

2023 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन भ्रष्‍टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए।

2023 - भारत में अनुसंधान अनुदान और फंड के लिए एक विशेष महिला पोर्टल की घोषणा की गई।

2023 - भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री युद्ध अभ्यास ट्रोपेक्स (TROPEX) 2023 का प्रमुख ऑप-लेवल अरब सागर में संपन्न हुआ।


*9 मार्च को जन्मे व्यक्ति-


1454 – इटली के घुमक्कड़ नाविक अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उन्हीं के नाम अमेरिगो की वजह से आज अमेरिका का नाम अमेरिका है।

1915 - डॉ. नगेन्द्र, भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

1930 - सोली जहांगीर सोराबजी, प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी हैं।

1931 - कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक ।

1934 - यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।

1938 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।

1951 - उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, भारत के मशहूर  तबला वादक।

1956 - शशि थरूर भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक ।

1985 - पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1996 - दरशील सफ़ारी, भारतीय बाल कलाकार।


*9 मार्च को हुए निधन-


1564 – इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंजलो का निधन हुआ।

1915 – जीव विज्ञान के विशेष जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।

1941 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।

1968 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।

1969 - हारमसजी पेरोशा मोदी, टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।

1971 - के. आसिफ़, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1992 – इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगिन की मृत्यु हुई।

1994 - देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री।

1996 - अख़्तरुल ईमान - उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।

1997 - बी. जी. रेड्डी, मद्रास विधान सभा के सदस्य थे।

2011 - डेविड साल्ज़र ब्रोडर एक अमेरिकी पत्रकार थे।

2012 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

2017 - एन बीच - एक ब्रिटिश अभिनेत्री थीं।

2018 - पतंगराव कदम महाराष्ट्र के जाने माने राजनीति विशेषज्ञ और भारती विद्यापीठ के संस्थापक।

2018 - उस्ताद पुरन चंद वडाली के भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली (75) का अमृतसर में निधन हुआ।

2019 - अयोध्या राममंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं सुग्रीव किला पीठाधीश्वर ज. गु. रामानुजाचार्य महंत पुरुषोत्तमाचार्य।

2023 - बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता , निर्माता , निर्देशक , कोमेडियन व पटकथा लेखक सतीश कौशिक (66) का निधन हुआ।


*9 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 भगवान वासुपूज्य जन्म - तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी )।

🔅 आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी )।

🔅 उस्ताद जाकिर हुसैन जन्म दिवस।

🔅 साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र जयन्ती।

🔅 साहित्यकार श्री हरिशंकर शर्मा स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की

 लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। DGP के साथ ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ अधिकारी र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789