लखनऊ ।
यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ में लल्लन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सिराज के पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है, पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी।
बताते चलें कि शुक्रवार शाम जमीन विवाद में 70 साल के लल्लन उर्फ सिराज ने बेटे फराज के साथ 15 साल के मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों फरार थे। पुलिस की कई टीमें इनको ट्रैक कर रही थीं। इससे पहले दोनों सरेंडर करते पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें