Good Daily News...


शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, नगर पालिका परिषद महाराजपुर के सीएमओ व उपयंत्री राजनैतिक एजेंट बनके कर रहे कार्य

 


*!!.केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक के टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र की नगर पालिका परिषद महाराजपुर में करोड़ों का हो रहा भ्रष्टाचार सीएमओ के संरक्षण में उड़ा रहे अधिकारी कर्मचारी मौज.

*पंकज पाराशर छतरपुर

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक के टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र की नगर पालिका परिषद महाराजपुर में अराजकता का माहोल पनपा हुआ है। पूरे नगर में गंदगी फटी पड़ी है, तो लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। सीएमओ के संरक्षण में ठेकेदारों के द्वारा घटिया निर्माण कार्य किए गए। छतरपुर जिले में नगर पालिका परिषद महाराजपुर के द्वारा बनवाई गई सीसी सड़क उखड़ गई लेकिन उनका भुगतान कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा ठेकेदारों से कमीशन लिया जाता रहा है। नगर पालिका परिषद महारजपुर में बनने वाले पार्क में भी लाखों रुपए का घोटाला किया गया है, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ नगर पालिका परिषद महाराजपुर के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जनता को नहीं दिया जा रहा है l रुपए लेकर योजनाएं बेचने का काम कर रहे हैं, जिन लोगों ने रुपए जमा किया उनको प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जिन लोगों ने रुपए जमा नहीं किया उनका लाभ नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि सीएमओ के द्वारा जमकर  परिषद में लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। अब लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में सीएमओ की कार्यशैली के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नगर पालिका परिषद महाराजपुर के सीएमओ व उपयंत्री राजनैतिक एजेंट बनके कार्य कर रहे है। नाम न छापने की शर्त पर सैकड़ो लोगों ने बताया है कि नगर पालिका परिषद महाराजपुर में हर काम में रुपए की मांग की जाती है, वही नगर पालिका परिषद महाराजपुर के अध्यक्ष द्वारा जमकर ठेकेदारों से वसूली की जा रही है, जो निर्माण कार्य कर रहे बताया जा रहा है कि जो चुनाव में खर्च हुआ है उसकी भरपाई करना है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789