ब्रेकिंग
प्रयागराज
यूपी बोर्ड से जुड़ी खबर,
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के केंद्रों की सूची 10 दिसंबर को होगी जारी,
शासन ने केंद्रों के निर्धारण की तिथि बढ़ाई,
परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन होने में देरी की वजह से बढ़ाई गई तिथि,
भौतिक सत्यापन के बाद स्कूलों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी,
सभी जिलों के डीएम और डीआईओएस के माध्यम से 11 नवंबर तक स्कूलों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी है,
डीआईओएस की तरफ से 16 नवंबर तक ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित करनी होगी,
डीआईओएस की तरफ से परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां लेने और निस्तारण करने के लिए 22 नवंबर तक का मौका दिया गया है,
आपत्तियों की निस्तारण के बाद समिति से अनुमोदित संस्तुति बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजी जाएगी,
28 नवंबर तक जिलों के डीएम की तरफ से गठित समिति विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करेगी,
इसके बाद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की त्रुटि देखी जाएगी,
छात्र,अभिभावक और प्रबंधक की तरफ से मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर 2 दिसंबर तक अपलोड किया जाएगा,
इसके बाद 10 दिसंबर को यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केदो की अंतिम सूची जारी की जाएगी,
हालांकि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2024 की परीक्षा में घटे 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी,
परीक्षार्थियों की कमी की एक बड़ी वजह परीक्षा के दौरान नकल को लेकर सख्ती मानी जा रही है,
2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 55 लाख 8 हजार 206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है,
हाईस्कूल में 15 लाख 71 हजार 686 छात्र और 13 लाख 75 हजार 638 छात्राओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है,
जबकि इंटरमीडिएट में 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राओं को मिलाकर कुल 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है,
जबकि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था,
यूपी बोर्ड ने 2024 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें