अयोध्या। कस्बा बीकापुर में इमामबाड़ा रोड पर अंजुमन तबलीग ए हुसैनी की जानिब से चेहलुम का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया।जिसमे मौलाना नकी इमाम साहब,मौला सागर आज़मी साहब,मौलाना अर्शी मौलाई साहब व जुहैर सुल्तानपुरी ने कर्बला के मसाएब बयान किए।जुलुस में फ्री मेडिकल कैम्प का उद्घाटन चेयर मैन राकेश पाण्डेय राना ने किया। जुलुस में जगह जगह सबील लगाई गई थी।18 बनी हाशिम के ताबूत की जियारत कराई गई। जूलूस में हजारों की संख्या में जायरीन उपस्थित थे। भारी भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था कोतवाल राजेश कुमार राय ने खुद संभाल रखी थी।सेक्रेटरी नेहाल हैदर ने आए हुए सभी जायरीनों व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें