*पंकज पाराशर छतरपुर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का रण जैसे जैसे नजदीक सामने आता जा रहा है। वैसे वैसे तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही है, छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस हाईकमान ने कृषि उपज मंडी छतरपुर के पूर्व अध्यक्ष डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) को इशारों ही इशारों में निर्देश दे दिए हैं वह विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं। भोपाल और दिल्ली पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की। माना जा रहा है कि वर्तमान विधायक की स्थिति बेहद खराब सामने निकल कर आई है, पार्टी व अन्य तमाम सर्वे में यह सीट कांग्रेस के हांथ से निकलती जा रही है। इसीलिए उलटफेर की संभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने निर्विवाद बेदाग छवि, सरल कृषि उपज मंडी छतरपुर के पूर्व अध्यक्ष डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से तैयारी करने के आदेश दिए है। डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) कृषि उपज मंडी छतरपुर से दो बार अध्यक्ष रहे, लगातार तीन पंचवर्षीय ग्राम पंचायत बगौता का नेतृत्व किया। बब्बू राजा स्वयं एवं उनकी माता स्व. मधुलिका राजे सरपंच रही। बीते विधानसभा चुनाव वर्ष 2008 व 2013 में उम्मीदवार डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक षड्यंत्र से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2018 के विधानसभा के चुनाव में डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) के साथ चलने से कांग्रेस जीती थी। जनता के सुख दुख में दिन हो या रात हो डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) पूरी कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से समर्पित रहे। विधानसभा के चुनाव बेहद नजदीक है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस से डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। संगठन की तमाम सर्वे रिपोर्टओं में उनकी मजबूत दावेदारी प्राप्त हुई है। इसी को आधार मानकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार मन बनाया है कि डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) को ही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया जाए ताकि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के हाथ में रहे, इस बार डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) के नाम पर जनता मुहर लगाने के लिए तत्पर है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें