➡️लखनऊ- अखिलेश यादव की घोसी की जनता से अपील, उपचुनाव से पहले घोसी की जनता से अपील की, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को वोट देने की अपील, घोसी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी-अखिलेश, जनता उसे ही चुनेगी जो उनके काम आता है-अखिलेश, घोसी में ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा गया-अखिलेश, आप लोग समूह बनाकर वोट करने जाएं- अखिलेश, बिना किसी दबाव के वोट करें- अखिलेश यादव, 'एक भी वोट न घटने पाए,एक भी वोट न बंटने पाए', इस चुनाव में असली जीत जनता की होगा- अखिलेश, साइकिल का बटन दबाएं, खुद को जिताएं- अखिलेश।
➡️लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, घोसी की जनता बीजेपी के साथ- केशव, बीजेपी गठबंधन घोसी में जीत रहा-केशव, घोसी की जनता सब जानती है- केशव मौर्य, सपा को वोट देने का कोई मतलब नहीं-केशव, 'सपा को वोट देना अपना वोट खराब करना है', भाजपा को वोट देना मतलब सुशासन- केशव, घोसी उपचुनाव हम भारी मतों से जीत रहे हैं-केशव, अच्छा काम कांग्रेसियों को खराब लगता है-केशव, 'विकास के लिए जो जरूरी है वह कदम उठाया जा रहा', रोज-रोज चुनाव से पैसे की बर्बादी होती -केशव मौर्य, वन नेशन वन इलेक्शन स्वागत योग्य कदम-केशव, 'जो अखिलेश बोलते हैं वही बयान उनके नेता देते हैं'।
➡️लखनऊ- बीएसपी अध्यक्ष मायवाती ने की बैठक, झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के साथ बैठक की, संगठन की मजबूती,जनाधार बढ़ाने के निर्देश दिए, गठबंधन के भरोसे न रहें,अपने पैरों खुद खड़े हों-माया।
➡️लखनऊ- तेज रफ्तार कार एक यूनिपोल से टकराई, एलडीए का गैन्ट्री लीवर पोल क्षतिग्रस्त हुआ, नगर निगम जोन-4 की टीम हटाया पोल, बाधित ट्रैफिक को फिर से चालू किया गया, गोमतीनगर स्थित अम्बेडकर चौराहे का मामला।
➡️लखनऊ- जैद नाम के शख्स से गाड़ी छीनने की कोशिश, 4 लोगों ने लग्जरी कार छीनने की कोशिश की, पीड़ित युवक का आरोप 4 युवकों ने की मारपीट, फाइनेंस कंपनी के बताए जा रहे मारपीट करने वाले, 2 दिन से कार्रवाई के लिए युवक लगा रहा चक्कर, आशियाना क्षेत्र में युवक से कार छीनने की कोशिश।
➡️लखनऊ- सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा चुनाव आयोग, राज्य निर्वाचन अधिकारी से करेगा शिकायत, घोसी उपचुनाव के संबंध में करेंगे शिकायत, शाम 5 बजे सपा डेलीगेशन चुनाव आयोग जाएगा।
➡️बाराबंकी- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बाराबंकी पहुंचे,पारिजात युवक समिति के प्यारेपुर कार्यक्रम में पहुंचे,जनसभा को सम्बोधित करेंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य,स्व. राम नरेश रावत की प्रतिमा का किया अनावरण,कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत ,लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में संवाद करेंगे,1.30 बजे पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद,बैठक कर विकास कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।
➡️कानपुर- हंसपुरम इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, दो दिन पुराना शव मिलने से इलाके में हड़कंप, युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके का मामला।
➡️बदायूं- 15 घंटे से बिल्सी की बिजली सप्लाई बाधित, लोगों को बिजली सप्लाई न मिलने से हो रही दिक्कत, संजरपुर के पास पोल को ट्रक ने क्षतिग्रस्त किया था, गांव में 15 घंटे से पोल बदलने का कार्य जारी है, मौके पर बिजली विभाग के जेई दिनेश कुमार मौजूद, बिल्सी नगर की बिजली सप्लाई नहीं हुई शुरू।
➡️चंदौली- बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता, उपभोक्ताओं ने पावर हाउस का किया घेराव, पावर हाउस पर किया किया तालाबंदी, आक्रोशित किसान धरने पर बैठे , सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े , बबुरी पावर हाउस का है मामला।
➡️सम्भल - सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क का बयान, यूपी में UCC लागू किये जाने को लेकर बयान, राज्य विधि आयोग की सहमति पर भड़के बर्क, UCC को सियासत से जोड़ रही बीजेपी- सांसद ,UCC की पाबंदी से हालात खराब होंगे- सांसद।
➡️सुल्तानपुर- कार और ट्रक की आमने सामने की भिंड़त, कार सवार 3 लोग घायल,2 लोग गंभीर , अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल किया रेफर, दोस्तपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की घटना।
➡️चित्रकूट - शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के मछरिहा गांव में रात में सोते समय युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, युवक की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
➡️शामली - झिंझाना में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की छापामारी, विभिन्न ढाबों से 65 लाख का नशीला पदार्थ बरामद, पुलिस की सह पर हो रही थी नशीले पदार्थ की बिक्री, मेरठ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सफलता, 1.83 किलो डोडा पोस्त नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा, झिंझाना थाना क्षेत्र के ढाबे से हुई बरामदगी।
➡️जालौन - घरेलू गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने से हादसा, गैस रिसाव होने के कारण घर में लगी आग, आग से 4 मासूमों समेत 5 लोग गंभीर झुलसे, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, आटा थाना के कहटा गांव की घटना।
➡️हरदोई- हरदोई पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में चलाया अभियान, पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ अभियान, समस्त क्षेत्रों से 218 अवैध शराब व्यवसाई गिरफ्तार, लगभग 5000 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस ने 25 शराब बनाने की भट्ठियां की गई नष्ट।
➡️हरदोई- सदर तहसील में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, समाधान दिवस में अधिकारी के फिल्म देखते वीडियो वायरल, शासन के महत्वपूर्ण आयोजनों को अधिकारी लगा रहे पलीता, संपूर्ण समाधान दिवस में फिल्म देखते नजर आए अधिकारी, हरदोई के सदर तहसील में था समाधान दिवस।
➡️बरेली- शराब भट्टी हटाने को लेकर महिलाओं का विरोध नाराज महिलाओं ने रोड पर लगाया जाम, शराब भट्टी खुलने के बाद से लोगों में था रोष, आक्रोश भीड़ शराब भट्टी हटाने की कर रही मांग, पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया , साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास का मामला।
➡️मऊ- घोसी उप चुनाव में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, गोरखपुर सांसद रवि किशन पहुंचे मऊ जनपद, भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह के लिए मांगेंगे वोट, रवि किशन और मनोज तिवारी का है रोड शो, मोदी,योगी के नेतृत्व में विकास हो रहा-रवि किशन , घोसी की जनता विकास से अछूती न रह जाए।
➡️मऊ- मनोज तिवारी चुनाव प्रचार के लिए मऊ पहुंचे, भाजपा प्रत्याशी के लिए करेंगे जनता से अपील, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के ट्वीट पर बोले , संतान पर ट्वीट के बयान पर बोले मनोज तिवारी, इंडिया वाले कहते हैं सनातन खत्म कर देंगे-मनोज , सनातन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता-मनोज , सपा से अच्छी गुंडई कौन करता है-मनोज तिवारी।
➡️फर्रुखाबाद - यूपी माध्यमिक शिक्षामित्र संघ ने किया घेराव, भाजपा सांसद के आवास का घेराव किया, विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षामित्र नारेबाजी की, विरोध करते हुए सांसद मुकेश राजपूत के आवास पहुंचे, स्थाई समाधान होने तक मानदेय में की जाये वृद्धि, विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन, कादरी गेट के आईटीआई सांसद आवास का मामला।
➡️एटा- युवक को नामजद लोगों ने लाठी डंडों से पीटा, पुरानी रंजिश में आरोपियों ने की जमकर पिटाई , घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, बागवाला थाना क्षेत्र के मानिकपुर की घटना।
➡️मथुरा - शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित, महिला के कान के कुंडल छीनकर बदमाश हुआ फरार, दूसरी घटना इंदौर से आए श्रद्धालु के साथ हुई छिनैती, श्याम घाट पर श्रद्धालुओं का पर्स छीन ले गए बदमाश।
➡️अयोध्या- अयोध्या में तिरंगे के साथ शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, फैजाबाद शहर से सहादतगंज तक किया विरोध प्रदर्शन, शिक्षामित्रों ने तिरंगे के साथ किया पैदल मार्च, शिक्षामित्रों ने सांसद लल्लू सिंह को सौंपा ज्ञापन, मानदेय की जगह वेतनमान देने की मांग, 9 अक्टूबर को लखनऊ में शिक्षामित्रों का महासम्मेलन, शासन से स्थायीकरण की की जाएगी मांग।
➡️फर्रुखाबाद - सोशल मीडिया पर असलाहों का नहीं रूक रहा प्रदर्शन , असलाहों के प्रदर्शन होने के फोटो वीडियो हो रहे वायरल, युवक का बंदूक लेकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल , कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव का मामला।
➡️इटावा- उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इटावा पहुंचे, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत की मां का हुआ था निधन, हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य है- स्वतंत्र देव सिंह, जल जीवन मिशन को जल्द पूरा किया जा रहा है, राज्य में 90 प्रतिशत बोरिंग हो चुकी हैं-स्वतंत्र देव, टंकियों के निर्माण में थोड़ा विलंब हुआ है-स्वतंत्र देव, सनातन धर्म कोई खत्म नहीं कर सकता-स्वतंत्र देव।
➡️जालौन- जालौन में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पेयजल योजना , ग्राम प्रधान पर फर्जी भुगतान का आरोप लगाया, नल रिबोर कराने के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, ग्राम प्रधान ने कराया 47000 रुपये का फर्जी भुगतान, पंचायती राज मंत्रालय में की मामले की शिकायत, आटा थाना क्षेत्र के छोटी माता मंदिर का मामला।
➡️ललितपुर- दो मासूम बच्चों समेत मां ने खाया जहर, मां समेत 6 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत, 3 वर्ष के मासूम बच्चे की हालत गम्भीर , गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, पड़ोसी ने महिला,बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, सदर कोतवाली के मथुरा नगर का मामला।
➡️गाजियाबाद- गाजियाबाद में पीआरवी कर्मी कर रहे हैं मौज, सड़क किनारे फंखा लगाकर हवा ले रहे सिपाही , पीआरवी के पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी जबरन गार्ड का पंखा करते हैं इस्तेमाल, पीपल फ्रेंडली पुलिस का असल चेहरा आया सामने।
➡️कानपुर- कमिश्नरेट पुलिस की छवि खराब कर रहा दारोगा , महिला सुरक्षा पर दारोगा ने लगाया पलीता, दारोगा महिला से फोन पर कर रहा अश्लील बातें, बात करते हुए आडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, पारिवारिक झगड़े की मदद के बदले कर रहे परेशान, महिला से दोस्ती करने,मिलने के लिए बना रहा दबाव, कानपुर कमिश्नर ऐसे दारोगा पर कब करेंगे कार्रवाई।
➡️आगरा- ताज सुरक्षा,पर्यटन पुलिस का ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट, एएसपी ताज सुरक्षा ने ई रिक्शा चालकों की ली क्लास, पर्यटकों के साथ सभ्य आचरण का पढ़ाया पाठ, एएसपी ने ताज के गाइडों को भी दी नसीहत, पश्चिमी गेट पार्किंग पर लपकों के खिलाफ अभियान।
➡️बुलंदशहर- मारपीट के बाद युवक से बैग छीनकर दबंग फरार, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना, पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैग किया बरामद, कोतवाली डिबाई के उमरारा का रहने वाला है पीढ़ित, डिबाई कोतवाली के घंटाघर की बताई जा रही घटना।
➡️मऊ- सुभाषपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान, कार्यकर्ताओं को समझाएंगे किसी की टोपी ना पहने-राजभर, संजय निषाद जी हमारे बड़े भाई हैं- राजभर, हम लोग गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं-राजभर, हमारे कार्यकर्ता किसी का झंडा डंडा नहीं पकड़ते-राजभर, हमारे प्रत्याशी दारा सिंह की जीत पक्की है -राजभऱ।
➡️महराजगंज- तिरंगा यात्रा लेकर सांसद आवास पहुंचे शिक्षामित्र, सांसद पंकज चौधरी के आवास पर शिक्षामित्रों का डेरा, शिक्षामित्रों का समूह सांसद आवास पर सौंपा ज्ञापन, सांसद प्रतिनिधि को शिक्षामित्रों ने सौंपा ज्ञापन, मानदेय पर तैनात शिक्षामित्र नियमितीकरण की कर रहे मांग, करीब 22 वर्षों से सेवा दे रहे हैं शिक्षामित्र।
➡️बाराबंकी- युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रानीपुर के पास नाले में मिला युवक का शव , शनिवार की शाम से गायब था मृतक युवक, हैदरगढ़ क्षेत्र के रानीपुर गांव का मामला।
➡️सिद्धार्थनगर- त्रिलोकपुर थाने में तैनात दारोगा ऑडियो वायरल, दारोगा का 50 हज़ार की रिश्वत लेते ऑडियो वायरल, मुकदमा खत्म करने के लिए रिश्वत मांग रहा दारोगा, त्रिलोकपुर थाने में तैनात है दारोगा प्रमोद पाण्डेय।
➡️अमेठी- तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्सा को मारी टक्कर, ई-रिक्सा सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को भेजा गया सीएचसी मुसाफिरखाना, मुसाफिरखाना क्षेत्र के पिंडरा ओबरब्रिज की घटना।
➡️ललितपुर- जमीन विवाद में 2 पक्षों खूनी संघर्ष का मामला, 9 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, पूराकलां के विजयपुरा के मजरा पतरा का मामला।
➡️लखीमपुर खीरी- युवक ने जंगल में खुद को लगाई फांसी, ससुराल से लौटने के बाद युवक ने लगाई फांसी, एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी,पुलिस मौके पर पहुंची, मोहम्मदी के चौकी मूडानिजाम का मामला।
➡️बागपत- लाक्षागृह का गुम्बद पर मालिकाना हक का मामला, हिन्दू-मुस्लिम पक्ष का कोर्ट में 50 वर्ष से है केस, आगामी 12 तारीख को कोर्ट सुना सकती है फैसला, बागपत के लाक्षागृह के टीले पर स्थित है गुम्बद।
➡️चमोली- अतिक्रमण की कार्रवाई पर बोले सीएम धामी, जनता का नहीं होने देंगे नुकसान- सीएम, ‘हाईकोर्ट के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा’, ‘प्रभावितों की सहायता के लिए सरकार विचार कर रही’।
➡️देहरादून- उत्तराखण्ड में प्राकृतिक आपदा से 93 लोगों की मौत , 15 जून से अभी तक का डेटा किया गया जारी, 51 लोग आपदा में हुए घायल,16 लोग लापता, 15 जून के बाद 56 मकान हुए बुरी तरह प्रभावित, 1677 मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जारी किया डेटा, बंद हुए रास्तों को खोलने का कार्य जारी।
➡️देहरादून- उत्तराखंड इस वक्त डेंगू की समस्या से जूझ रहा है , पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की शुरुआत , डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शुरुआत , देहरादून में आज रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई , 13 सितंबर तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, मरीजों को खून की जरूरत पड़ती है- त्रिवेंद्र सिंह रावत, आयोजन से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, ऐसी शिविर लगाकर एक अच्छा काम करें-त्रिवेंद्र रावत।
➡️अल्मोड़ा- विश्व प्रसिद्ध चौबटिया गार्डन का किया निरीक्षण, उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने औचक निरीक्षण किया, उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने पौधों की जानकारी ली।
➡️दिल्ली- राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी घोषित, राज्यसभा के लिए दिनेश शर्मा का नाम स्वीकृत, राज्यसभा के लिए दिनेश शर्मा के नाम पर मुहर, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी से दिनेश शर्मा।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें