Good Daily News...


मंगलवार, 5 सितंबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार

➡️लखनऊ- मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को राहत नहीं , अब्बास की जमानत की सुनवाई की तारीख आगे बढ़ी, जेल अधीक्षक और पत्नी निकहत की हो चुकी है जमानत, कोर्ट ने राज्य सरकार को 2 हफ्ते का समय दिया, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 2 हफ्ते का समय , कोर्ट में सुनवाई अब सितंबर के अंतिम हफ्ते में होगी, राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता ने पक्ष रखा।


➡️लखनऊ- स्टालिन के बेटे उदयनिधि के खिलाफ आक्रोश,अखिल भारत हिंदू महासभा ने की शिकायत,हजरतगंज कोतवाली में शिकायत कर दी तहरीर,तमिलनाडु सीएम स्टालिन के बेटे हैं उदय निधि,सनातन धर्म,हिंदुओं का अपमान करने का आरोप,अखिल भारत हिंदू महासभा ने जताया रोष,कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी।


➡️लखनऊ- सीएमएस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन,कानपुर रोड ऑडिटोरियम में समारोह का हुआ आयोजन,CMS संस्थापक जगदीश गांधी,MD गीता गांधी रही मौजूद,कार्यक्रम में CMS के तमाम ब्रांचों के शिक्षक मौजूद रहे,3500 शिक्षकों,कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।


➡️लखनऊ- राजधानी के कई हिस्सों में नहीं उठ रहा कूड़ा,गंदगी के अंबार से लखनऊ वासी परेशान,नगर निगम की लापरवाही से जनता परेशान,नगर आयुक्त मीटिंग में व्यस्त,शहर में गंदगी,बीमारी को दावत दे रहा लखनऊ नगर निगम,सफाई के नाम पर नगर निगम खानापूर्ति कर रहा।



➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री के घर पर विनय की हत्या का मामला,कल सपा के डेलीगेशन पीड़ित परिवार से मिलेगा,मंत्री के बेटे की पिस्टल से हुई थी विनय की हत्या,उपाध्यक्ष सीएल वर्मा के नेतृत्व में जाएगा डेलीगेशन,सोनू कनौजिया,जयसिंह जयंत, जीतू रावत रहेंगे साथ।


➡️लखनऊ- यूपी में वकीलों की हड़ताल जारी,अवध बार एसोसिएशन ने कल भी हड़ताल का एलान किया,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कल हड़ताल का एलान,अवध बार एसोसिएशन ने फिर प्रस्ताव पारित किया,हापुड़कांड पर कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल।


➡️लखनऊ- 1 लाख का इनामी दीपक सिंह हुआ गिरफ्तार,यूपी एसटीएफ ने उज्जैन से किया गिरफ्तार,2015 में पुलिस टीम पर झोंका था फायर,आजमगढ़,मऊ जनपद में दर्ज है कई मुकदमे।


➡️आगरा - आगरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना,घर जा रही युवती को टैंपो में बैठाकर ले गए युवक,सड़क किनारे नहर में नाबालिग से किया गैंगरेप,बदहवास हालत में भट्टे पर छोड़कर भाग गए आरोपी,पुलिस ने 3 नामजद, 1 अज्ञात के खिलाफ किया केस,पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया - ACP,कार्रवाई के डर से 1 आरोपी ने की आत्महत्या,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,अन्य 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस,आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र का मामला।


➡️बुलंदशहर- पुलिस जांच में फ़र्ज़ी निकला लूट का मामला,प्रॉपर्टी डीलर से साढ़े 14 लाख की लूट फ़र्ज़ी,कर्ज़ में डूबे डीलर इमरान ने ख़ुद ही चलाई थी कार पर गोली,डीलर इमरान ने पुलिस को दी थी लूट की फ़र्ज़ी सूचना,पूर्व में ज़हर खाकर परिवार समेत आत्महत्या की योजना बना चुका ,पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर वादी को ही किया गिरफ्तार,डीलर इमरान की निशानदेही पर खेतों से तमंचा किया बरामद,खुर्जा निवासी है इमरान, ककोड़ में बताई थी फ़र्ज़ी लूट की वारदात।


➡️हमीरपुर- ज़िला जज के ट्रांसफर के बाद अधिवक्ताओं में जश्न, ढोल ताशे की धुन पर कचहरी परिसर में जश्न मनाया, जिला जज अनुपम गोयल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे, आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे अधिवक्ता , अनुपम गोयल का मुज़फ्फरनगर फैमिली कोर्ट हुआ ट्रांसफर , चित्रकूट के जिला जज विष्णु कुमार शर्मा को बनाया गया DJ हमीरपुर , जिला न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल ।


➡️हमीरपुर- ज़िला जज के ट्रांसफर के बाद अधिवक्ताओं में जश्न,ढोल ताशे की धुन पर कचहरी परिसर में जश्न मनाया,जिला जज पीयूष गोयल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे,आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे अधिवक्ता ,पीयूष गोयल का मुज़फ्फरनगर फैमिली कोर्ट हुआ ट्रांसफर ,चित्रकूट के जिला जज विष्णु कुमार शर्मा को बनाया गया DJ हमीरपुर ,जिला न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल।


➡️महराजगंज- भाजपा नेता के ऊपर किराएदार की हत्या का आरोप, हत्या और मृतक की बेटी से बलात्कार का लगा आरोप, बेटी के साथ दुष्कर्म होता देख पिता ने किया था विरोध, इलाज के दौरान पिता की हुई मौत, बेटी ने दी तहरीर,भाजपा नेता राही मासूम रजा पर बड़ा आरोप , भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष है राही मासूम, सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस।


➡️पीलीभीत - गन्ना भुगतान समेत आवारा पशुओं से परेशान किसानों का धरना,गुस्साए किसान गन्ना भुगतान आवारा पशुओं को लेकर अड़े ,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आवाहन पर 3 दिन से धरना ,3 दिन बाद धरना स्थल पर पहुंचे बीसलपुर SDM सचिन राजपूत,मिल प्रबंधन सहित अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान,बरखेड़ा ब्लॉक परिसर में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी।


➡️मुरादाबाद - हत्या कर फेंके गए शव के मामले में खुलासा,अभद्रता करने पर घर से बाहर निकालने पर की थी हत्या,दोस्त को अभद्रता करने पर घर से निकाला था बाहर,अपमान होने के बाद अमित ने गौरव की थी हत्या की,पुलिस ने आरोपी अमित, उसके दोस्त सोनू को किया गिरफ्तार,अमित की पत्नी कुसुम फरार, पुलिस कुसुम की तलाश में जुटी,थाना मझोला पुलिस ने किया खुलासा।


➡️आगरा - बारिश के बाद सड़क पर फिसलन जैसे हालात,सड़क पर फिसलने से घायल हुई ग्रीस की महिला पर्यटक,परिवार सहित ताजमहल घूमने आई थी महिला पर्यटक,एसीपी ताज सुरक्षा ने मौके पर भेजी टूरिस्ट पुलिस

घायल महिला पर्यटक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे,आगरा पुलिस की तत्परता से खुश नजर आई महिला पर्यटक,थाना ताजगंज फतेहाबाद रोड का मामला।


➡️मुज़फ्फरनगर - मुज़फ्फरनगर में भाकियू टिकैत की किसान पंचायत,पंचायत मे किसानों का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा अधिकारी,किसान नेताओं ने मुख्यालय पैदल कूच करने का लिया निर्णय,नरेश टिकैत ने भी किसानों के साथ किया पैदल कूच ,सड़क के बीच बैठकर शुरू हुई किसानों और प्रशासन की वार्ता,किसान नेता विकास शर्मा ने अधिकारियों को जमकर फटकारा।


➡️महराजगंज- डर के साए में जी रही किशोरी को मिला न्याय,सदमे में किशोरी के पिता ने की थी खुदकुशी,छोटी बेटी से छेड़छाड़, बड़ी से रेप होता देख की थी खुदकुशी,पीड़िता की तहरीर पर कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,पिता की मौत के बाद डर के साए में जी रहे थे बच्चे,भाजपा नेता राही मासूम रजा पर दर्ज हुआ मुकदमा,सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा।


➡️मऊ- घोसी उपचुनाव में मतदान खत्म,शाम 6 बजे मतदान खत्म हुआ,अब लाइन में लगे लोग ही डाल पाएंगे वोट,शांतिपूर्ण तरीक से संपन्न हुआ मतदान,प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद,घोसी सीट पर बीजेपी-सपा में कड़ी टक्कर,बीजेपी और सपा प्रत्याशी में कड़ी टक्कर,दारा सिंह चौहान-सुधाकर सिंह आमने सामने,8 सितंबर को आएगा चुनाव परिणाम।


➡️आगरा-  आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई, अवैध तरीके से बनाए फ्लैटों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गगज में कॉलोनी विकसित कर बना रहे थे फ्लैट, थाना ढौकी पुलिस और एडीए की टीम की संयुक्त कार्रवाई, ग्राम गढ़ी, ग्याप्रसाद, बमरौली कटारा, ताजगंज वार्ड का मामला।


➡️प्रयागराज- बांके बिहारी मंदिर की जमीन के मामले में HC में सुनवाई,राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज करने का था मामला,हाईकोर्ट में छाता तहसील की SDM श्वेता पेश हुईं,हाईकोर्ट में पेश जमीन विवाद से संबंधित रिकार्ड पेश किए,खतौनी-इंद्राज से संबंधित रेवेन्यू रिकॉर्ड कोर्ट में हुए पेश,हाईकोर्ट में कल भी जारी रहेगी इस मामले की सुनवाई।


➡️एटा -सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बड़ा बयान,SP-BSP,कांग्रेस के लोग भिखारी के तरह मांगते हैं-राजभर,सत्ता में रहते जाति जनगणना की बात नहीं की-राजभर,इंडिया गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की,एटा के हत्याकांड में पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे राजभर,राजभर ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा।


➡️फर्रुखाबाद - किसान करेंगे जिले में महापंचायत ,भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति करेगी आयोजन ,एसडीएम को कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा ज्ञापन,8 सितंबर को महापंचायत के आयोजन का सौंपा ज्ञापन,किसान 9 प्रमुख मांगों को लेकर करेंगे महापंचायत ,मऊदरबाजा क्षेत्र के गुड़गांव देवी मंदिर में होगा आयोजन।


➡️कुशीनगर- बिजली की खराब स्थिति से तंग आकर विधायक पहुंचे हाईडील,कुशीनगर बिजली हाईडील पहुंच कर्मचारियों की लगाई क्लास,क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने बिजली की शिकायत की थी,लापरवाही से नाराज विधायक पीएन पाठक ने लगाई फटकार,कसया नगर में 2 दिन से बिजली की स्थिति है खराब।


➡️मथुरा- 5 बीघा जमीन चला एमवीडीए का बुल्डोजर,बिना नक्शा स्वीकृत किए विकसित की जा रही थी जमीन,रोड, शॉप, ऑफिस, व्यावसायिक निर्माण चारदीवारी ध्वस्त,अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- ओएसडी,आगरा दिल्ली हाईवे पर कुरकंदा के पास हुई कार्रवाई।


➡️ग्रेटर नोएडा - गोली मारकर महिला की हत्या,घर के दरवाजे पर बुलाकर मारी गोली,दरवाज़े पर कुछ देर बातचीत के बाद मारी गोली,बाइक सवार 2 नकाबपोशों ने हत्या की,महिला के पति पर हत्या की जताई गई आशंका,बादलपुर थाना क्षेत्र ब्रज बिहार कॉलोनी की घटना।


➡️कन्नौज - 42 साल बाद मिला किसानों को अपना हक,किसानों को मिल सकेगा सरकारी योजनाओं का लाभ,छिबरामऊ के नंदलालपुर के किसानों को सौंपी गई खतौनी,छिबरामऊ के नंदलालपुर में आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम,1990 अग्निकांड के कारण भू अभिलेख जल गए थे।


➡️गाजियाबाद- भूमाफिया महबूब अली 92 करोड़ की सम्पत्ति जब्त,गैंगस्टर के मामले में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई,भूमाफिया महबूब अली पर 2 दर्जन से मुकदमे दर्ज है,ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस प्रशासन ने की कुर्की,मौके पर बोर्ड लगाकर प्रॉपर्टी की कुर्की की गई।


➡️कानपुर- नहर में नहाते समय एक किशोर नहर में डूबा, साथ में नहा रहे दोस्तों ने बचाने का किया प्रयास, पानी का बहाव तेज़ होने के कारण नहीं मिला किशो, पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही खोजने का प्रयास, बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली बारासिरोही नहर का मामला।


➡️मेरठ - बिजली घर के पास ट्रांसफार्मर में लगी अचानक आग,देखते-देखते ट्रांसफार्मर की आग ने लिया विकराल रूप,लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू,ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार टूटकर गिरे,थाना सिविल लाइन के इंदिरा चौक का मामला।


➡️फिरोजाबाद - 10 फुट लंबे विशाल मगरमच्छ को देखकर मचा हडकंप,वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू,आगरा वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की टीम ने किया रेस्क्यू,रेस्क्यू करने के बाद वापस नहर में गया छोड़ा,फिरोजाबाद के अमान गांव का मामला।


➡️पीलीभीत- जबरन स्टैंड यूनियन की वसूली से ऑटो चालक परेशान,पैसे न देने पर यूनियन के दबंग चालकों से करते हैं मारपीट,दर्जनों ऑटो चालकों ने यूनियन की अवैध वसूली की शिकायत,बीसलपुर तहसील के पीलीभीत बीसलपुर मार्ग का मामला।


➡️मिर्जापुर- मोबाइल की दुकान पर हुई चोरी का खुलासा,3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कब्जे से 19 मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद,राजगढ़ पुलिस ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार,राजगढ़ क्षेत्र में मोबाइल शॉप में हुई थी चोरी।


➡️अमेठी- जालसाजों ने पत्रकार के बैंक खाता से उड़ाये हजारों रुपये,मोबाइल पर संदेश प्राप्त होने खाता धारक के उड़े होश , बिना यूपीआई आईडी यूज किए जालसाजों ने उड़ाये रुपए, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा का है मामला।


➡️बुलन्दशहर - 4 अवैध कॉलोनियां और 2 निर्माणाधीन भूखंड ध्वस्त,बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण ने बुलडोज़र से ध्वस्त किया,39 बीघा में विकसित की जा रही थीं चार कालोनियां,सिकंदराबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई कार्रवाई।


➡️अमेठी - जालसाजों ने पत्रकार के बैंक खाता से उड़ाये हजारों रुपये,मोबाइल पर संदेश प्राप्त होने खाता धारक के उड़े होश,बिना यूपीआई आईडी यूज किए जालसाजों ने उड़ाये रुपए,जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा का है मामला।


➡️ग्रेटर नोएडा- असलहा तस्करों से हुई पुलिस मुठभेड़,असलहा तस्कर राहुल उर्फ़ लीलू मुठभेड़ में घायल,2017 में नोएडा में गार्ड से लूटी थी राइफल,घायल बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती,इकोटेक-1 में हुई पुलिस मुठभेड़।


➡️हमीरपुर - जिलाधिकारी राहुल पांडे ने जिले का चार्ज संभाला ,चार्ज लेने के दौरान जिले के आलाधिकारी मौजूद,राहुल पांडे को जिले की पहली बार कमान संभालने को मिली,जिलाधिकारी राहुल पांडे 2014 बैच के हैं आईएएस।


➡️आगरा - बारिश के बाद सड़क पर फैला करंट,बिजली का तार टूटने से मचा हड़कंप,चिंगारी के बाद बिजली के तारों में लगी आग,करंट के डर से सड़क पर आवागवन बंद,थाना इरादतनगर क्षेत्र का मामला।


➡️बलरामपुर- भ्रष्टाचार आरोप में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार,दोनों पुलिसकर्मियों पर जरवा कोतवाली में केस दर्ज ,युवकों से जबरन वसूली का है आरोप,जरवा कोतवाली में तैनात हैं दोनों पुलिसकर्मी।


➡️इटावा- सपा महासचिव शिवपाल यादव का बड़ा बयान,घोसी चुनाव सरकार-जनता के बीच था-शिवपाल,जनता ने सपा के पक्ष में मतदान किया-शिवपाल।


➡️अयोध्या - राम भक्तों के लिए क्रूज शुरुआत होने जा रही,सरयू नदी में जटायू क्रूज का संचालन शुरू होगा,दुबई से बनकर जटायु क्रूज अयोध्या पहुंचा है।


➡️मऊ-घोसी उपचुनाव में 5 बजे तक 49.42% मतदान,शांतिपूर्ण तरीके से घोसी में चल रहा है मतदान,घोसी में शाम 6 बजे तक होना है मतदान।


➡️बागेश्वर- बागेश्वर के कपकोट में बड़ा सड़क हादसा,कैम्पर गाड़ी 100 मीटर गहरी खाईं में गिरी,गाड़ी खाईं में गिरने से 3 लोगों की मौत,हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हुई,सूचना पर राहत और बचाव दल रवाना,रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ टीम रवाना हुई,कपकोट के सूपी पतियासार रोड पर हुआ हादसा।


➡️देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र ,सदन में शोक प्रस्ताव रख श्रद्धांजलि दी गई,पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक प्रस्ताव,सदन के पहले दिन सीएम धामी भी मौजूद रहे,चंदन रामदास का जाना बड़ी क्षति है- प्रेमचंद अग्रवाल ,उन्होंने हमेशा हमें मजबूती देने का काम किया है-प्रेमचंद्र ,‘बहुत से काम थे जो वे करना चाहते थे, हम उसे पूरा करेंगे।


➡️देहरादून- देहरादून स्तिथ गांधी पार्क में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना प्रदर्शन किया, सरकार अतिक्रमण के नाम पर आतंक फैला रही-हरीश, कांग्रेस नेता के बेटे के निधन के चलते धरना स्थगित हुआ।


➡️दिल्ली- सीएम योगी आदित्यनाथ रात्रिभोज में होंगे शामिल, राष्ट्रपति द्वारा दिए गए रात्रि भोज में शामिल होंगे, 9 सितंबर को रात्रिभोज में शामिल होंगे सीएम योगी, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे,l8 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।


➡️दिल्ली- प्रधानमंत्री आवास पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ,मुख्यमंत्री के साथ मंत्री एके शर्मा भी मौजूद,अयोध्या के डीएम और कमिश्नर भी मौजूद,बैठक में अयोध्या पर दिया जाएगा प्रेजेंटेशन,अयोध्य के विकास को लेकर दिया जाएगा प्रेजेंटेशन,राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर भी होगी चर्चा।


➡️दिल्ली- यूपी की शिक्षिका आसिया फारुकी हुई सम्मानित, आसिया फारूकी को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फारुखी को किया सम्मानित।


➡️दिल्ली- 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक,मल्लिकार्जुन खरगे,अधीर रंजन चौधरी शामिल,शशि थरूर,पी. चिदंबरम,मनीष तिवारी भी मौजूद,जयराम रमेश, गौरव गोगोई भी बैठक में मौजूद।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789