ब्रेकिंग
प्रयागराज।
न्यायिक अधिकारियों के तबादले से जुड़ी बड़ी खबर,
जिला जज रैंक के 10 न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला,
इलाहाबाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने जारी की अधिसूचना,
हमीरपुर के जिला जज अनुपम गोयल बने मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश,
मुजफ्फरनगर के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यानंद उपाध्याय को बनाया गया मेरठ कमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी,
चित्रकूट के जिला जज विष्णु कुमार शर्मा बने हमीरपुर के जिला जज,
औरैया के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी विकास कुमार प्रथम बने चित्रकूट का जिला जज,
महाराजगंज के जिला जज जयप्रकाश तिवारी बने कानपुर देहात के जिला जज,
रामपुर के जिला जज अचल सचदेवा को आजमगढ़ परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है,
मेरठ कमर्शियल कोर्ट पीठासीन अधिकारी नीरज कुमार बने महाराजगंज का जिला जज,
रायबरेली परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी बने रामपुर का जिला का जिला जज ,
फतेहपुर के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश्वर शुक्ला बने गोरखपुर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश,
कौशांबी परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रदीप सिंह बने इलाहाबाद दक्षिण मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें