*अपहरण का मुकदमा दर्ज
देवरिया। तरकुलवा में घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला 7वीं कक्षा का छात्र बृहस्पतिवार को लापता हो गया। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तरकुलवा थाना में अपहरण की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और खोजबीन में जुट गई है।
जनपद के तरकुलवा थानाक्षेत्र के सिधावे उर्फ धर्मागतपट्टी गांव निवासी सरफुद्दीन अंसारी का इकलौता बेटा शोएब अंसारी (13 वर्ष) पथरदेवा ब्लॉक के पास एक प्राईवेट स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता है। साथ ही पथरदेवा कस्बा स्थित एक कोचिंग सेंटर में रोज सुबह वह कोचिंग करने जाता है।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे शोएब घर से कोचिंग क्लास के लिए निकला, लेकिन वह घर नहीं लौटा। कोचिंग का समय खत्म होने के काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कोचिंग के साथियों और स्कूल में पूछताछ की।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से सहमे पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि लापता छात्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें