देवरिया।भारतीय चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर जनपद देवरिया के बैतालपुर नगरवासियों ने तिरंगा लहराया । इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास व और समस्त भारतवासियों के प्रार्थना का असर हुआ कि भारत का परचम चंद्रमा पर लहराया।नगरवासी निशाकान्त तिवारी, अनुराग मणि त्रिपाठी,निपू तिवारी ने तिरंगा लहराया व मीडिया प्रभारी भाजपा बैतालपुर अनिल मणि त्रिपाठी व वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी तारकेश्वर जायसवाल ने मिष्ठान वितरण किया।
आज भारत ने आजादी के अमृत काल में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया । भारत का तीसरा मिशन कामयाब हो गया । चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दिया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया। इसरों के प्रमुख एस. सोमनाथ कहते हैं की 2019 का मिशन चंद्रयान- 2 आंशिक सफल सफल था लेकिन इससे मिले अनुभव इसरों के चंद्रमा पर लैडर उतारने के लिए नये प्रयास के लिए काफी उपयोगी साबित हुए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें