सुप्रीमकोर्ट/मोदी सरनेम मामले में सजा पाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील का मामला
जस्टिस गवई ने कहा मुझे इस मामले की सुनवाई से समस्या है। मेरे पिता 40 साल से ज्यादा कांग्रेस से जुड़े रहे। अभी भी मेरे भाई राजनीति में हैं। ऐसे में मामले की सुनवाई नहीं करना चाहता।
हालाकि दोनों पक्षों की तरफ से कहा गया कि अगर आप मामले की सुनवाई करते है तो हमे कोई समस्या नहीं है।
इसके बाद मामले की सुनवाई को हुए तैयार
जस्टिस गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने जारी किया नोटिस..
राहुल गांधी की सजा पर फ़िलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई रोक नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने पर फिलहाल कोई आदेश नहीं दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम सुनवाई के बिना सजा पर रोक लगा नहीं सकते
राहुल गांधी की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि या तो सजा पर रोक हो या मामले पर जल्द सुनवाई हो।
राहुल गांधी की सजा की रोक की याचिका पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट
राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार और मामले में शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया।
सुप्रीम कोर्ट अब 4 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें