देवरिया । मेडिकल कॉलेज रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हुई युवती को पुलिस ने प्रयागराज से बुधवार रात खोज निकाला है। इसमें सदर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। युवती के गायब होने पर हड़कंप मच गया था। मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की जांच की जा रही है।
जनपद में 14 जुलाई को शहर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से एक युवती पुलिस और वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों को चकमा देकर भाग गई थी। शाम को जब गिनती हुई तो युवती के फरार होने की जानकारी हुई। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर के कर्मीयों को होश उड़ गए। युवती की तलाश शुरू हुई, लेकिन देर रात तक पता नहीं चलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
थाना भटनी क्षेत्र के एक गांव निवासी फरार युवती के बारे में पुलिस को पता चला कि इस समय वह प्रयागराज में मौजूद है। जहां से कोतवाली पुलिस के दरोगा और महिला पुलिसकर्मी प्रयागराज पहुंचे और युवती को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को फिर से वन स्टाॅप सेंटर में दाखिल कर दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने क्या कहा
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि युवती को पुलिस ने प्रयागराज से बरामद कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने एक परिचित के पास चुपके से चली गई थी। मामले में लापरवाह कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें