शुक्रवार, 26 मई 2023
Home »
» बेलवार दउबआवर में ग्राम चौपाल का आयोजन
बेलवार दउबआवर में ग्राम चौपाल का आयोजन
देवरिया। बैतालपुर विकास खण्ड के ग्राम सभा बेलावर दुबावर में ग्राम चौपाल (गांव की समस्या ,गांव में समाधान) का आयोजन किया गया। ।खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी ली एवं छूटे हुए लोगों का कार्ड बनवाने में आने वाली समस्याओं का निराकरण करने की व्यवस्था किया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशु क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु लोगों को जागरूक किया। चौपाल में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ,खतौनी परिवार रजिस्टर की नकल, वृद्धा पेंशन ,दिव्यांग पेंशन निराश्रित पेंशन के लिए लोगों ने आवेदन किया।चौपाल में खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी, ग्राम सचिव अनिकेत कुमार, राजस्व लेखपाल रामदास यादव, ग्राम पंचायत सहायक ऋषभ तिवारी, ग्राम प्रधान राधेश्याम राय, अन्य विभाग की रिंकी सिंह, मीना सिंह ,मंजू तिवारी सुनीता देवी ,रिंकी देवी आशिया खातून आदि उपस्थित रहे






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें