Good Daily News...


शुक्रवार, 26 मई 2023

देश, प्रदेश का प्रमुख समाचार

➡️लखनऊ- लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल का बयान,शपथ लेने के बाद बोलीं मेयर सुषमा खर्कवाल,सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी- सुषमा,आज 112 पेड़ भी पार्षदों के द्वारा लगाए जाएंगे- सुषमा,लखनऊ के विकास को लेकर काम होगा- सुषमा खर्कवाल,लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा- सुषमा खर्कवाल. ➡️लखनऊ-BSP सुप्रीमो मायावती ने समीक्षा बैठक की,उत्तराखंड में पार्टी संगठन की मायावती ने समीक्षा की, उत्तराखंड में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के निर्देश,पार्टी को आगे बढ़ाने में ध्यान देने की जरूरत- माया,उत्तराखंड सरकार का रवैया लोगों को बसाने का नहीं- माया,उत्तराखंड सरकार का रवैया लोगों को उजाड़ने में है- माया. ➡️लखनऊ- सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान, BJP 'मुंह में राम बगल में छुरी' का काम करती है-मौर्या, 'बीजेपी दलितों-पिछड़ों,आदिवासियों का अपमान कर रही', रामराज में सीता जैसी देवी को वनवास पर भेजा गया-मौर्या, रामराज में ही शंभू का वध हुआ था- स्वामी प्रसाद मौर्या, रामराज में ही एकलव्य का अंगूठा भी काटा गया- मौर्या, रामराज की बात करने वाले लोग आरक्षण काट रहे- मौर्या. ➡️लखनऊ- तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम बेटी की मौत, मां की हालत गम्भीर, दो युवकों समेत एक महिला गंभीर घायल, घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी, मोहनलालगंज ब्लॉक के पास की घटना. ➡️लखनऊ- सीएम के सख्त निर्देश के बाद लखनऊ पुलिस सक्रिय, पुलिस ने धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर, चौक क्षेत्र स्थित मस्जिद से हटाए गए लाउड स्पीकर, पुलिस ने सरकार,शासन के निर्देश को किया, लाउंस लोगों से खुद लाउडस्पीकर हटाने की भी अपील की, मस्जिद के मौलानाओं ने भी किया सहयोग. ➡️लखनऊ- 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गोंडा से एसटीएफ की टीम ने किया अरेस्ट, हत्या की घटना में अभियुक्त पर है इनाम. ➡️लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान,मेयर सुषमा खर्कवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बोले,मैं सभी लोगों का धन्यवाद देता हूं- ब्रजेश पाठक,लखनऊ के विकास के लिए काम होगा- ब्रजेश पाठक. ➡️कानपुर- कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ रहे मौजूद, कानपुर से मुंबई के लिए अब होगी विमान सुविधा, बेंगलुरु, दिल्ली के लिए कानपुर से भर सकेंगे उड़ान, चकेरी एयरपोर्ट से ढाई किमी दूर मवइया में नया टर्मिनल, 150 करोड़ रुपए की लागत से बना नया टर्मिनल, टर्मिनल के प्रतीक्षालय में 400 यात्रियों के बैठने की क्षमता, नए टर्मिनल की पार्किंग में 150 वाहन खड़े हो सकते हैं, आधुनिक सुविधाओं से लैस नए टर्मिनल का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, पीएम को आभार, कानपुर वासियों को बधाई-CM, 6 साल में नागर विमानन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन-CM, यूपी में 9 एयरपोर्ट संचालित हैं- सीएम योगी, यूपी में एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है- सीएम योगी, हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को व्यापक लाभ- सीएम, 'आने वाले समय में मंडल स्तर पर एयरपोर्ट होगा', कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा- सीएम योगी, अब लोग नए उत्साह के साथ काम कर रहे-सीएम, कानपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि- सीएम योगी, हमें प्रदेश का विकास करना है- सीएम योगी, हमें विरासत का सम्मान भी करना है- सीएम, कानपुर की नई पहचान बनी है मेट्रो- सीएम, बेहतर कानून व्यवस्था से निवेश हो रहा-CM, 35 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव आया-CM, 'डबल इंजन की सरकार तेज गति से काम कर रही' ➡️फर्रुखाबाद - बाइक सवार बदमाशों ने महिला से किया लूट और दुष्कर्म, बाइक सवार बदमाश ने महिला को लिफ्ट देकर बैठाया था, कुछ दूरी पर चलकर एक और साथी के साथ किया वारदात, महिला को खेत में ले जाकर की मारपीट और की लूटपाट , एक बदमाश ने महिला के साथ किया दुष्कर्म , महिला के हाथ-पैर बांध मुंह में कपड़ा ठूंस कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, महिला के साथ मारपीट की घटना से आई गंभीर चोटें, राहगीरों ने महिला को रेलवे ट्रैक पर पड़ा देख बंधन मुक्त कराया, महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में दी तहरीर , थाना कमालगंज क्षेत्र के कोटिया चौराहा का मामला. ➡️रामपुर- हेट स्पीच केस में आजम खान को बरी करने का मामला,आजम पर FIR कराने वाले अफसर अनिल चौहान का बयान,सरकारी अफसर अनिल चौहान ने कोर्ट में बयान दिया,मैंने DM के दबाव में तहरीर लिखवाई थी- अनिल चौहान,आजम पर दिए फैसले में सेशन कोर्ट ने लिखा,कोर्ट ने कहा DM खुद आजम पर कार्रवाई कर सकते थे,लेकिन अनिल चौहान पर दबाव डालकर FIR दर्ज कराई गई,कोर्ट ने कहा भाषण के अंश जोड़-जोड़कर शिकायत तैयार की,सेशन कोर्ट ने हार्डडिस्क को प्राथमिक साक्ष्य नहीं माना,जिस कैमरे में भाषण रिकॉर्ड था उसकी चिप फार्मेट की जा चुकी थी. ➡️प्रयागराज- उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर,आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल,150 पन्नों से ज्यादा की चार्जशीट एससी-एसटी कोर्ट में दाखिल,कुछ ही देर बाद कोर्ट पुलिस चार्जशीट का संज्ञान लेगी,नैनी जेल में बंद सदाकत खान के खिलाफ चार्जशीट, अतीक और अशरफ का नाम भी चार्जशीट में शामिल -सूत्र,अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का नाम भी शामिल,एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी, अरबाज का नाम भी शामिल,गिरफ्तार नियाज़ अहमद, राकेश लाला, सजद का नाम भी चार्जशीट में,अरशद कटरा, कैश और अखलाक का नाम भी चार्जशीट में शामिल. ➡️प्रयागराज- उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी सबसे बड़ी ख़बर,आरोपियों के खिलाफ SC/ST की धाराएं बढ़ाई गई,आरोपियों पर SC/ST एक्ट की धाराएं लगाई गईं,उमेश पाल के SC/ST के सर्टिफिकेट के बाद बढ़ी धाराएं,24 फरवरी को उमेश पाल की गोली मारकर हुई थी हत्या,उमेश की पत्नी जया पाल की तहरीर पर दर्ज हुआ केस,FIR में अतीक, अशरफ, शाइस्ता, बेटों का नाम लिखा गया,अतीक के शूटरों का नाम भी एफआईआर में लिखा गया. ➡️प्रयागराज- वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर का मामला,एएसआई से सर्वेक्षण कराए जाने का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट में टली मामले की सुनवाई,अब 14 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई,मामले में छूटे कुछ तथ्यों पर कोर्ट सुनवाई करेगी,हाईकोर्ट ने वाराणसी की अदालत के फैसले पर रोक लगा रखी है,जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच में होगी मामले की सुनवाई. ➡️सुल्तानपुर- कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का बयान,नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर बोले,संसद भवन को राजनीति का अड्डा बनाना गलत,उसे राजनीति का हिस्सा न बनाए, ये बेहद निंदनीय,सभी पार्टियों को निमंत्रण दिया गया- आशीष पटेल,संसद में पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के लोग भी बैठेंगे,नगर पालिका अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण में आए थे,नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ कार्यक्रम. ➡️आजमगढ़- अबु सलेम के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया,मुंबई में पुलिस और एसओजी की टीम ने अरेस्ट किया,अबु सलेम के भतीजे आरिफ को आजमगढ़ ला रही पुलिस,मोहम्मद आरिफ को मुंबई से आजमगढ़ लाया जा रहा,आजमगढ़ कोतवाली में आरिफ पर कई धाराओं में केस,मोहम्मद आरिफ माफिया अबु सलेम का सगा भतीजा है. ➡️कन्नौज - आतिशबाजी बनाते वक्त हुआ तेज धमाका , धमाके से बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा हुआ जमींदोज, आतिशबाजी बना रहे 2 लोगों के दबे होने की जानकारी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू, सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला मोहल्ले का मामला. ➡️वाराणसी- मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में की बैठक, सर्किट हाउस में आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक, वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक, बैठक में कार्य समय सीमा तक पूरा करने का दिया निर्देश, जाम से निजात पाने को लेकर अधिकारियों संग हुई बैठक, पंजीयन मंत्री रविंद्र जयसवाल का बयान, काशी में जाम के निदान को लेकर अधिकारियों से चर्चा हुई, नया संसद भवन बन्ना हमारा सौभाग्य है- मंत्री रविंद्र. ➡️बरेली- आईजी रेंज डॉक्टर राकेश सिंह की पहल , रेंज के थानों को बांटे पक्षियों को दाना-पानी के बर्तन, सभी थानों को दिए व्यवस्था करने के निर्देश, हर थाने में ठंडे पानी के 2 घड़े रखने के भी निर्देश, आईजी रेंज ने रेंज ऑफिस में भी की व्यवस्था . ➡️कुशीनगर- घूस लेते हुए लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने पकड़ा, जमीन नापने के नाम पर 10 हज़ार घूस ले रहा था लेखपाल, कप्तानगंज तहसील में तैनात है घूसखोर लेखपाल सुरेश शर्मा, लेखपाल ने विजय तिवारी से मांगा था 10 हज़ार घूस, शिकायत पर एंटी करप्शन ने रंगे हाथों पकड़ा. ➡️फिरोजाबाद- शराब के ठेके के बाहर सेल्समैन ने ग्राहक को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, शराब खरीदने को लेकर सेल्समैन,ग्राहक के बीच विवाद, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की घटना. ➡️गाजीपुर- हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, प्रशासन ने चक रोड पर बने 13 मकान ढहाये, सदर के मीरनपुर सक्का गांव में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई. ➡️जौनपुर- नगर के एक होटल में सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, संदिग्ध हालत में पकड़े गए कई युवक और युवतियां, नगर के ओलंदगंज में है होटल गौतमबुद्ध, लगातार मिल रही शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, टीम को देख कर युवक हुए फरार, 2 युवक, 3 महिलाओं और 3 युवतियों को टीम ने पकड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने टीम के साथ मारा छापा. ➡️हापुड़- सिरफिरे युवक ने दूल्हे को दी धमकी , कहा- बारात आयी तो डोली की जगह अर्थी उठेगी , युवती से शादी करने पर युवक को दी हत्या की धमकी , युवक ने भयभीत होकर शादी करने इनकार किया, 27 जून को युवती की आनी थी बारात , युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर , मनचले युवक, दो अन्य युवकों के खिलाफ दी तहरीर , गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला. ➡️बागपत- नाबालिगों को तालिबानी सजा देने का मामला, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल,आरोपियों ने साथियों संग मिलकर नाबालिगों को पीटा था, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, बागपत कोतवाली पुलिस ने की दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी. ➡️गाजियाबाद- हिस्ट्रीशीटर बदमाश एनकाउंटर में हुआ घायल, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, ट्रोनिका सिटी थाने में दर्ज 3 केस में था वांटेड, बदमाश को अस्पताल में कराया गया एडमिट, ट्रोनिका सिटी इलाके में हुई मुठभेड़. ➡️बागपत- पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, दो लुटेरों को गिरफ्तार कर किया खुलासा, अलग-अलग 3 लूट की वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने एक बाइक और चांदी की पाजेब की बरामद, पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल , बालैनी थाना पुलिस ने की दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी. ➡️कानपुर - चकेरी थाने के पीछे गैस कम्पनी के सेल्समैन से लूट, सेल्समैन की आंखों मे मिर्च झोंककर लूट की , बाइक सवार 3 बदमाशों ने फ़िल्मी स्टाइल में दिया अंजाम, लूट करने के बाद हाईवे की तरफ भाग निकले बदमाश, चकेरी थाने में पीड़ित को मैनेज करने में लगी चकेरी पुलिस. ➡️बस्ती - 2 बाइकों की टक्कर में मृतकों की संख्या 3 से बढ़कर 4, घटना के दौरान 2 युवक और 1 व्यक्ति की हुई थी मौत, इलाज के दौरान उषा सिंह की गोरखपुर में हुई मौत, नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव के पास हुआ था हादसा. ➡️कानपुर- ट्रक ने पुलिस वाहन जेब्रा मारी जोरदार टक्कर, हादसे में सिपाही की हुई दर्दनाक मौत, घाटमपुर की जेब्रा 4750 में तैनात था सिपाही गंगाशरण, 2018 बैच के सिपाही गंगाशरण की हुई दर्दनाक मौत, घाटमपुर कोतवाली के कुष्मांडा देवी मंदिर के पास की घटना. ➡️आगरा - 25 फीट ऊंचाई से गिरे युवकों का मामला, एक ही हुई थी मौत, एक है गंभीर घायल, मृतक के परिजन की तहरीर पर 302 का मुकदमा दर्ज, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा, घटना से पहले पिता की हुई थी मृतक से बात, बिल्डिंग के गड्ढे में छुपने की कर रहे थे कोशिश, मृतक के पिता ने बेटे की हत्या को लेकर की शिकायत, मामले की जांच कर रही है पुलिस, थाना शाहगंज साकेत कॉलोनी के पास का मामला. ➡️बलरामपुर- पहलवानों के यौन शोषण का मामला, सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, पहलवान देशद्रोहियों की भाषा बोल रहे है- बृजभूषण, आंदोलन अब खालिस्तानियों के हाथों में जा रहा, पहलवान अब दलदल में फंस चुके हैं- बृजभूषण, 5 जून को अयोध्या में देशभर के संत एकत्रित होंगे, 11 लाख लोग रैली में शामिल होंगे- बृजभूषण. ➡️चित्रकूट- ट्रक ने रोड किनारे खड़े व्यक्ति को रौंदा, हादसे में व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर के पास की घटना. ➡️चित्रकूट- नदी में नहाने गए युवक की डूबकर हुई मौत, परिजनों ने करंट से मौत का आरोप लगाया, समरसेबल में करंट उतरने से मौत हुई-परिजन, पहाड़ी थाना क्षेत्र के पनौटी गांव का मामला. ➡️अमेठी - कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग हुए चोटिल, सभी घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, अमेठी कोतवाली के महादेवन के पास का मामला. ➡️आगरा- भागवत कथा मे मधुमक्खियों का हमला, मधुमक्खियों के हमले से भक्तों में भगदड़, मधुमक्खियों ने दर्जनों लोगों को काटा, पिढोरा थाना क्षेत्र में चल रही भागवत कथा. ➡️कौशाम्बी - जहरीले सांप ने महिला को काटा, ईलाज के दौरान महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर का मामला. ➡️आगरा - किसान को मिली जान से मारने की धमकी , पत्नी के फोन पर किसान को मिली धमकी , पीड़ित किसान ने थाने में दी लिखित तहरीर, आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र का मामला . ➡️अयोध्या- इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के व्यापारी गुरमीत सिंह लापता, पत्नी मनप्रीत कौर ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट, गुरुनानक पुरा के रहने वाले हैं गुरमीत सिंह, अयोध्या रोड पर रीडगंज मोड़ पर है आहूजा शोरूम. ➡️जालौन- ट्रैक्टर ने घर के बाहर बैठे वृद्ध को रौंदा,हादसे में वृद्ध मौके पर हुई दर्दनाक मौत,बालू भरे ट्रैक्टर ने घर के बाहर बैठे वृद्ध को रौंदा,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कैलिया थाना के सुनाया गांव की घटना. ➡️बुलंदशहर- ट्रेन से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत,युवक ने कान में लगा रखा था ईयरबड्स,पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा,शनि देव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक का मामला. ➡️फतेहपुर- ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर,सड़क हादसे में 1 युवक की मौत, 1 घायल,बिंदकी कोतवाली के हसनापुर गांव की घटना. ➡️रुद्रप्रयाग- हाइड्रा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में ऑलवेदर पुल पर हादसा,ऑलवेदर पुल पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा. ➡️खटीमा- कार नहर में गिरने से 5 की मौत का मामला, एडिशनल एसपी मनोज कत्याल खटीमा पहुंचे, घटनास्थल,सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया, ARTO से कार की तकनीकी जांच की अपील की, 1 महिला,1 पुरुष सहित 3 बच्चों की हुई थी मौत. ➡️देहरादून- उत्तराखंड में UCC लागू होने से पहले विरोध शुरू , उत्तराखंड नुमाइंदा ग्रुप ने सरकार पर आरोप लगाए, नुमाइंदा ग्रुप ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए, जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है, समान नागरिक संहिता को लागू करना ठीक नहीं. ➡️देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का 3 दिवसीय दिल्ली दौरा, 26 मई को CM पुष्कर सिंह धामी दिल्ली होंगे रवाना, नीति आयोग की बैठक में सीएम धामी करेंगे प्रतिभाग, 27 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे, 28 को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होंगे, CM धामी कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. ➡️चमोली - बर्फबारी के बीच हेमकुंड यात्रा रोकी गई, बारिश,बर्फबारी के बीच यात्रा को रोकी गई, हेमकुंड साहिब में हो रही बारिश और बर्फबारी, हेमकुंड में पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शुरू, गुरुद्वारा सेवादार के द्वारा हटाए जा रहा बर्फ, गोविंदघाट,घांघरिया में 2000 तीर्थयात्री रोके गए. ➡️दिल्ली- बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का बयान, कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है- रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस ने हमेशा खीज से भरे सवाल उठाए, अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस की टिप्पणी हास्यास्पद, इनके आरोप की मैं भर्त्सना करता हूं-रविशंकर, देश में निर्यात बढ़कर दो गुना हुआ- रविशंकर, पहले 78 फीसदी मोबाइल बाहर से आते थे, आज 99 फीसदी मोबाइल देश में बनते हैं-BJP, सभी फसलों पर एमएसपी को बढ़ाया- बीजेपी, 16 हजार करोड़ का रक्षा निर्यात हो रहा-बीजेपी, देश में एक लाख स्टार्ट अप- रविशंकर प्रसाद, कोरोना के दौरान मोदी के प्रयासों की सराहना, जीएसटी कलेक्शन में लगातार वृद्धि हो रही-BJP, कांग्रेस का घोटाला पंचतत्व से जुड़ा है- रविशंकर, जल-थल-नभ-वायु-अग्नि में कांग्रेस का घोटाला, राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस का सवाल ठीक नहीं-BJP, कांग्रेसी मोदी के नफरत से ऊपर उठें- रविशंकर, किसानों के लिए मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया, कांग्रेसियों से आपील,राष्ट्रपति को इस डिबेट न घसीटें, सेंगोल नेहरूजी की वॉकिंग स्टिक क्यों बन गई कांग्रेस ज़बाब दे?-BJP ➡️दिल्ली- राहुल गांधी को नए पासपोर्ट की NOC देने का मामला,राउज एवेन्यू कोर्ट ने नया पासपोर्ट बनवाने की अनुमति दी,राहुल गांधी को नया पासपोर्ट बनवाने की अनुमति मिली, राहुल को नए पासपोर्ट के लिए 3 साल के लिए NOC, सुब्रमण्यम स्वामी ने एनओसी देने का विरोध किया था,राहुल को 10 साल के लिए NOC देने का विरोध किया था,सुब्रमण्यम स्वामी ने एक साल की NOC देने की मांग की थी. ➡️दिल्ली- केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का बयान, विकास युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त 9 साल-बघेल, विपक्षी पार्टियों का काम ही सवाल उठाना-बघेल, मायावती के फैसले का स्वागत-एसपी सिंह बघेल, पीएम के नेतृत्व में सांसदों ने काम किया है-बघेल, काम करते हैं इसीलिए बीजेपी सांसद जीतते हैं-बघेल. ➡️दिल्ली- मुख्यमंत्री केजरीवाल कल तेलंगाना सीएम से करेंगे मुलाकात, कल CM केजरीवाल हैदराबाद में CM केसीआर से करेंगे भेंट, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल मागेंगे समर्थन, ममता बनर्जी,शरद पवार और उद्धव ठाकरे से कर चुके मुलाकात. ➡️दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, झूठे वादों पर भाजपा के 9 साल की इमारत-राहुल, जनता की दुर्दशा पर 9 साल की इमारत- राहुल, महंगाई, नफ़रत और बेरोज़गारी -राहुल गांधी, नाकामियों की ज़िम्मेदारी लें प्रधानमंत्री- राहुल ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789