रूद्रपुर (देवरिया) । शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रत्युष विहार रामचक विद्यालय में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। यह आयोजन छात्र संघ के पदाधिकारियों व छात्र/छात्राओं के तरफ से किया गया था । मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में योग शिक्षक विक्रम ज्योति पाण्डेय, संरक्षक कपिलदेव विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, पत्रकार रामप्रवेश भारती रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व सर्वपल्ली डॉ0 राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्र संघ की अध्यक्षा कु0 निधि गौतम व मन्त्री कार्तिक सिंह, उपाध्यक्ष निशा यादव, क्रीड़ा मन्त्री शिखा गौतम, उप मन्त्री प्रिन्स मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष आदित्य मद्धेशिया, सांस्कृतिक मन्त्री प्रवीण सिंह व कक्षा प्रमुख प्रभारी अनुजा सिंह ने अतिथियों व सभी शिक्षकों का स्वागत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी अतिथियों व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना शिक्षकों का नैतिक कर्त्तव्य है। अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार से बच्चे खुद तरक्की करने के साथ-साथ देश व समाज के विकास में सहायक होंगे। मुख्य अतिथि विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि ज्ञान ही इंसान को जीने योग्य जीवन की दिशा में ले जाता है। जिस तरह से एक शिल्पकार पत्थर को तराशकर उसे मूर्ति का आकार देता है और कुम्हार कच्ची मिट्टी को तपाकर उसके विकारों को दूर करता है। ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी छात्रों के अवगुणों को दूर कर काबिल बनाता है। इस दौरान अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रामाश्रय सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गौतम शर्मा, प्रशांत कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, दिलीप कुमार शेरा, महक बरनवाल, अजय कुमार गोड़, निवेदिता गुप्ता, शिखा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन पलक सिंह व अध्यक्षता कपिलदेव विश्वकर्मा ने किया ।
सोमवार, 5 सितंबर 2022
Home »
» संस्कार युक्त शिक्षा से ही देश व समाज का विकास सम्भव : राणाप्रताप सिंह - शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें