देवरिया।गौरीबाजार पूर्वी रेलवे ढाला ओवरब्रिज पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर अपने चाचा घनश्याम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और किशोर सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके चाचा घनश्याम भी घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल घनश्याम का उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें