रविवार, 11 सितंबर 2022
Home »
» भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
भाजपा किसान मोर्चा जनपद देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के ग्राम सभा इटवा भरौली विकासखंड बैतालपुर में आज दिनांक 11/09/2022 को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धनुषधारी मणि त्रिपाठी जी द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान समरजीत यादव जी द्वारा पशु चिकित्सा शिविर हेतु पंचायत भवन का स्थान निर्धारण किया। डॉ श्याम नगीना राम उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी देवरिया द्वारा पशुओं का उपचार किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी श्री निशाकान्त तिवारी द्वारा दवा वितरण एवं पशु चिकित्सा में सहयोग किया गया। पैरावेट श्री धर्मेंद्र यादव द्वारा पशु पंजीकरण सहयोग किया गया। पशुपालकों को को शिविर में विभिन्न पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया जिसे पशुपालक आर्थिक रूप से अपना विकास कर सके। पशुधन बीमा हेतु पशुपालकों को प्रेरित किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में कुल 238 पशुओं का उपचार एवं कृमि नाशक दवा वितरण किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में पशुपालक पारस यादव, संजय यादव, मुकेश यादव, गामा यादव, नरसिंह राजभर आदि ने सहयोग किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें