Good Daily News...


गुरुवार, 8 सितंबर 2022

आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार में बदला गया? बीजेपी ने पूछा- क्या यही है ठाकरे का मुंबई से प्यार


Yakub Memon
Creative Common
बीजेपी विधायक कदम ने कहा, 'पाकिस्तान के इशारे पर मुंबई के हजारों बेगुनाह लोगों की हत्या करने वाला आतंकी ऐसे आतंकी को नमन... ये सब राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुआ है। मार्बल और इसके चारों ओर एलईडी लाइटें लगाई गई थीं।

मुंबई में आतंकी याकूब मेमन की कब्र को 'मजार' में बदलने को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाया है। इसको लेकर बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी और शरद पवार से भी जवाब मांगा है। भाजपा का आरोप है कि जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे तो मुंबई में आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र को संगमरमर और एलईडी लाइटों से सजाकर मजार में बदल दिया गया था। इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा नेता राम कदम ने उद्धव ठाकरे के साथ-साथ तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार में भागीदार एनसीपी और कांग्रेस से जवाब मांगा है।

याकूब मेमन को 1993 के मुंबई बम धमाकों में टाडा की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। मेमन उन धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता टाइगर मेमन का भाई था। याकूब मेमन को 2007 में टाडा कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद 30 जुलाई 2015 को आतंकी याकूब को फांसी दे दी गई, जिसके बाद याकूब के शव को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बीजेपी का आरोप है कि जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे तब इस कब्र को सजाया गया था। इसके चारों ओर टाइलें लगाई गईं और कब्र को एलईडी लाइटों से सजाया गया। 

बीजेपी विधायक कदम ने कहा, 'पाकिस्तान के इशारे पर मुंबई के हजारों बेगुनाह लोगों की हत्या करने वाला आतंकी ऐसे आतंकी को नमन... ये सब राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुआ है। मार्बल और इसके चारों ओर एलईडी लाइटें लगाई गई थीं। जब मजार बन रहा था तो ठाकरे चुप क्यों थे? उनकी चुप्पी के पीछे क्या राज था? आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार में बदलने की वारदात उद्धव ठाकरे की आंखों के सामने हुई। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

   देवरिया, 25 अगस्त 2026। निरीक्षण भवन, देवरिया में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य ऋतु शाही की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789