Good Daily News...


सोमवार, 5 सितंबर 2022

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास लगी भयानक आग, येलो लाइन कुछ देर के लिए प्रभावित


Chandni Chowk
दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के समीप एक इमारत में भयंकर आग लग गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के समीप एक इमारत में भयंकर आग लग गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार रात करीब10 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली है।


उन्होंने बताया कि शुरुआत में घटनास्थल पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गयीं। बाद में आग के विकराल रूप धारण करने पर 40 गाड़ियां भेजी गयी। घटनास्थल पर 150 से अधिक दमकलकर्मियों को तैनात किया गया। गर्ग ने बताया कि सोमवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश

            ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏   .. *रक्षाबंधन पर्व*            *संस्कृत दिवस*       *आज दिनांक 👉*      * 28 अग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789