Good Daily News...


सोमवार, 5 सितंबर 2022

छात्रवृत्ति पोर्टल पर नाम जोड़ने एवं अन्य कार्यवाही से वंचित संस्थाये पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर जुड़वाए नाम

   
  देवरिया 05 सितंबर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में समस्त वर्गों हेतु दी गयी है जो Scholarship.up.gov.in पोर्टल पर भी प्रदर्शित है। प्रदेश में स्थित नवीन मान्यता प्राप्त संस्थाये जो छात्रवृत्ति पोर्टल पर नाम जोड़ने एवं अन्य कार्यवाही से वंचित रह गये है, वे संस्थाये उक्त पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते है। आनलाइन आवेदन करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया से हार्ड कापी एवं आनलाइन डाटा अग्रसारित कराकर जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया से हार्ड कापी प्राप्त कर सकते है। शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता, परीक्षा संस्था से सम्बद्धता, संचालित किये जाने वाले पाठ्यक्रमों का नाम अवधि स्वीकृत सीटो की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क पाठ्यक्रमवार पूर्णाक एफिलिएटिंग एजेन्सी / विश्वविद्यालय आदि का विवरण अपडेट करने तथा मास्टर डाटा में अंकित किये गये विवरण तथा अपलोड किये गये अभिलेखों का सत्यापन सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य / प्राचार्य तथा संस्था द्वारा नामित छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से अन्तिम तिथि 13 सितंबर तक प्रत्येक दशा में कोर्स मास्टर में समस्त औपचारिक्ताए पूर्ण कर डिजीटली लॉक कर लें। दशमोत्तर संस्था के प्रधानाचार्य / प्राचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी अपनी डिजीटल सिग्नेचर सेव करते हुए अपना डिजीटल सिग्नेचर जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया कार्यालय में पत्र के माध्यम से सत्यापित करा लें।
        जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को उन्होंने अवगत कराया है कि कृपया उरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश

            ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏   .. *रक्षाबंधन पर्व*            *संस्कृत दिवस*       *आज दिनांक 👉*      * 28 अग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789