Good Daily News...


मंगलवार, 13 सितंबर 2022

स्कूल के लिए निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मचा कोहराम




  मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।  घर से स्कूल के लिए निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। हैरत की बात यह है कि मृत छात्र का स्कूल बैग अमेठी जिले में एक ट्रेन की बोगी में मिला है।
बताते है कि प्रयागराज जिले के थाना सराय ममरेज के पतईयां गांव निवासी राधवेन्द्र प्रताप सिंह मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड स्थित मंडी के पास किराये के मकान मे रहते है। उनका 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सिहं गुरूकुल पब्लिक स्कूल मे कक्षा 6 का छात्र है। सोमवार को सुबह वह अपनी बहन के साथ साईकिल से स्कूल के लिए निकला लेकिन वह स्कूल में न जाकर कही और चला गया। स्कूल बंद होने के पहले स्कूल के प्रबंधक विशम्भर दूबे के पास एक फोन आया कि स्कूल के ड्रेस मे एक बच्चा वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर प्रतापगढ जिले के पृथ्वीगंज के पास बच्चे का शव मिला है। वह तत्काल उसके क्लास रूम मे गये तो आदित्य सिंह अपनी कक्षा मे नही मौजूद था।परिजनों को सूचना हुई तो वह भी आनन फानन में स्कूल आए और फोटो देखकर बच्चे की पहचान की और दहाड़े मारकर रोने लगे।पुलिस को सूचना देते हुए परिजन देर रात पृथ्वीगंज पहुंचे और शव की शिनाख्त की । बच्चे का स्कूल बैग अमेठी मे ट्रेन की बोगी से बरामद किया गया। छात्र स्कूल से प्रतापगढ़ कैसे पहुंचा और क्यों गया इसको लेकर परिजन हतप्रभ है। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे के साथ कुछ न कुछ अनहोनी हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेरठ में दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा, पुलिस कर रही तलाश

  मेरठ के तेजगढ़ी चौकी में तैनात दरोगा ललित मोहन पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789