Good Daily News...


मंगलवार, 13 सितंबर 2022

नीतीश को लगा एक और बड़ा झटका, मणिपुर के बाद अब इस राज्य में JDU के 15 पंचायत सदस्य भाजपा में हुए शामिल


Nitish Kumar
अकिंत सिंह
मणिपुर और दमन तथा दीव से पहले अरुणाचल में भी जदयू के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि जदयू के दमन और दीव में 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य और पूरी इकाई ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

बिहार में भले ही नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार चला रहे हैं। लेकिन जब से उन्होंने एनडीए से अलग होने का फैसला लिया, उसके बाद से पार्टी के कई नेता अपना पाला बदल रहे हैं। कुछ दिन पहले मणिपुर के 5 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। तो अब दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई भाजपा में शामिल हो गई। मणिपुर और दमन तथा दीव से पहले अरुणाचल में भी जदयू के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि जदयू के दमन और दीव में 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य और पूरी इकाई ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। 

राष्ट्रीय राजनीति में अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश में जुटे नीतीश कुमार के लिए यह बड़ा झटका है। एक के बाद एक राज्य जदयू के हाथों से निकलते जा रहे हैं। बिहार में भाजपा को झटका देने वाले नीतीश कुमार को अब दूसरी राज्य में उनकी पार्टी के ही नेता झटका दे रहे हैं। भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दानह एवं दमन दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज भाजपा में शामिल हुई। भाजपा साफ तौर पर कह रही है कि उनकी पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का ही यह नतीजा है। 

मणिपुर में जदयू के पांच विधायक ख. जायकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इन सभी ने पिछले सप्ताह ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ भाजपा में विलय होने का फैसला लिया था। जदयू 2024 से पहले खुद को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना चाहती हैं। लेकिन अगर उसे ऐसे ही झटके लगते रहे तो कहीं ना कहीं उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया था कि 2023 के आखिर तक उनकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *22 अगस्त 2026 , शनिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन व्यस्त रहेगा लेकिन समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789