
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के हेफ शिरमल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु किया गया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरु हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। इस दौरान सुरक्षा बल के एक जवान के घायल होने की खबर है। उन्होंने बताया कि आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
Disclaimer:जीडीएन ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें