देवरिया 06 सितंबर। जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के चार स्थानों पर आयोजित की जाने वाली प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु जिला एवं मण्डल स्तर पर विभिन्न खेलों में चयन / ट्रायल आयोजित होगें।
तैराकी एवं टेबुल टेनिस महिला खेल हेतु जिला चयन/ट्रायल 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे से(केवल जनपद देवरिया हेतु), मंडलीय चयन/ट्रायल 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा इस खेल का आयोजन 18 एवं 19 सितंबर को अयोध्या में होगा
इसी प्रकार बास्केटबाल एवं हैण्डबाल महिला खेल हेतु जिला चयन/ट्रायल 12 सितंबर को प्रातः 10 बजे से, मंडलीय चयन/ट्रायल 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा इस खेल का आयोजन 18 एवं 20 सितंबर को गोरखपुर में होगा। कबड्डी एवं जिम्नास्टिक्स महिला खेल हेतु जिला चयन/ट्रायल 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे से, मंडलीय चयन/ट्रायल 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा इस खेल का आयोजन 26 एवं 28 सितंबर को आगरा में होगा। खो-खो एवं बालीबॉल महिला खेल हेतु जिला चयन/ट्रायल 22 सितंबर को प्रातः 10 बजे से(केवल जनपद देवरिया हेतु, मंडलीय चयन/ट्रायल 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे से (गोरखपुर,देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज जनपद हेतु)तथा इस खेल का आयोजन 26 एवं 28 सितंबर को जौनपुर में होगा।
जनपद के समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने स्कूल / कालेज के बालिका खिलाड़ियों को उक्त चयन / ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजना सुनिश्चित करें। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे। तथा मण्डलीय चयन / ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड / जन्म पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें